देश

राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे, चुरुवा मंदिर में की भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एयरपोर्ट पहुंचे. इस मौके उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से चलते चलते मुलाकात की. इसके बाद वह सीधे रायबरेली निकल गए. इस दौरान उन्होंने रास्ते में हनुमान मंदिर के दर्शन पूजन किए.

लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने सड़क मार्ग से रायबरेली तक का रास्ता तय किया. इस बीच वह चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए भी रुके. रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल हुए. लोकसभा चुनाव के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीसरा और यूपी का 5वां दौरा है.

राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायबरेली आते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की. आगे हरचंदपुर में कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से भेंट की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया. इसके बाद उनका काफिला सीधे डिग्री कॉलेज में रुका. यहां उन्होंने नगर पालिका की ओर से बनी कलाकृतियों का लोकार्पण किया. फिर दिशा की मीटिंग में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंचे.

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा आएगी. चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं. वह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं.

इसके पहले राहुल गांधी को रिसीव करने आए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी एक जागरूक और जिम्मेदार नेता हैं. वह रायबरेली संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक के बाद 2:30 बजे राहुल गांधी फुरसतगंज एयर पोर्ट के लिए रवाना होंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

17 seconds ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

15 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago