आस्था

Rajyog In Horoscope: 617 साल बाद बनने जा रहा ऐसा राजयोग, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

Rajyog In Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है. कभी-कभी ग्रहों का यह योग समय- समय पर राजयोग का भी निर्माण करता है. देव गुरु अपनी राशि मीन में है और शनि अपनी राशि कुंभ में सूर्य के साथ हैं. ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह, गुरु के साथ मीन राशि में उच्च की स्थिति में हैं. 617 साल बाद ऐसा खास अवसर आया है जब सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि का ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है, जो कई राशियों की किस्मत खोलने वाला है.

बन रहें हैं ये दुर्लभ योग

इन ग्रहों की युति से शश, मालव्य और हंस जैसे खास राजयोग बन रहे हैं. ज्योतिष में इन योग को बहुत खास माना जाता है. इसका प्रभाव जिस किसी भी राशि पर पड़ता है. उससे संबंधित लोगों के जीवन में बड़ा धनलाभ और तरक्की के योग बनते हैं.

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के लिए इस तरह के योग का बनना बहुत ही लाभदायक हो सकता है. यह योग इस राशि वालों के भाग्य और विदेश यात्रा के लिए लाभदायक है. योग के दौरान इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान करियर के क्षेत्र में भी इस राशि वालों को लाभ मिल सकता है. वहीं जो लोग करियर में कुछ खास करना चाहते हैं तो उनके लिए भी यह समय उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति का लाभ मिल सकता है.

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के लोगों के इस योग से अच्छे दिनों की शुरूआत हो सकती है. इस दौरान इनके आय में बढ़ोतरी होगी और कई माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना है. वहीं व्यापारियों को इस राजयोग के कारण भारी मुनाफा होने की संभावना है. अगर इस राशि वालों ने कहीं पुराना निवेश कर रखा है तो इन्हें इस निवेश से भी लाभ मिलने के आसार हैं. करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का कोई प्रपोजल मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Shaligram: नेपाल में इस नदी से लाया गया शालिग्राम पत्थर है खास, दिखते हैं भगवान विष्णु के 24 अवतार, यहां है एकमात्र शालिग्राम का मंदिर

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

राजयोग के कारण इस राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. इस दौरान यह कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं. कार्यक्षेत्र में भी राजयोग इस राशि वालों के वेतन और पद में बढ़ोतरी करा सकता है. कन्या राशि वालों के उपर यदि कोई पुराना कर्जा है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है. राजयोग आपको इतना शक्तिशाली बना देगा कि इस दौरान शत्रुओं पर आप हावी नहीं हो पाएंगे. वहीं धन आगमन के कई दूसरे रास्ते भी खुल सकते हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago