यूटिलिटी

बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए बचे हैं केवल 2 दिन, फटाफट निपटा लें अपने सारे जरूरी काम

Rule Change In SSY Scheme:माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए अक्सर काफी परेशान होते हैं। ऐसे में इस परेशानी को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं. इस बीच सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव किया गया है जो  1 अक्टूबर 2024 को लागू होने जा रहा है.

इस बदलाव के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी बेटी के नाम पर चल रहे खाते को बंद करा सकती है. इस स्कीम में बेटी का अकाउंट अब पैरेंट्स या कानूनी अभिभावक ही ऑपरेट कर सकते हैं. ऐसा न होने पर ये खाता क्लोज किया जा सकता है. अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए अब बस 2 दिन का समय बचा है. ऐसे में चलिए आपको विस्तार से बताते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में.

2015 में शुरू हुई थी सुकन्या समृद्धि योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी. इस सरकारी योजना में महज 250 रुपये से अकाउंट खुलवाया जा सकता है. सरकार की इस योजना पर ब्याज भी 8.2 फीसदी है. बता दें कि ये एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है, जो बेटियों को लखपति बनाने के लिए लोकप्रिय है.

2 दिन में निपटा लें जरूरी काम

सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए भारतीय निवासी और बालिका के माता-प‍िता या कानूनी अभिभावक होना आवश्यक है. SSY स्कीम में किए गए ताजा बदलाव की बात करें, तो खासतौर पर ऐसे सुकन्या अकाउंट पर लागू किया जाएगा जो नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के तहत खोले गए हैं.

नए नियम के अनुसार, अगर किसी बेटी का SSY Account ऐसे व्यक्ति की ओर से खोला गया है, जो कि उसका कानूनी अभिभावक नहीं है, तो फिर उसे ये खाता अब नेचुरल पैरेंट्स या Legal Guardian को ट्रांसफर करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो उस अकाउंट को क्लोज किया जा सकता है. स्कीम में ये नया चेंज 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: LIC की ये स्कीम है शानदार, सिर्फ एक बार निवेश करने पर जीवनभर मिलेगी 1 लाख रुपए की पेंशन, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

ऐसे 21 साल में बेटी बनेगी लखपति

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जुलाई से स‍ितंबर त‍िमाही के ल‍िए 8.2% का ब्‍याज द‍िया जा रहा है. यह एक लॉन्‍ग टर्म इनवेस्‍टमेंट प्‍लान है. इस प्‍लान के तहत न‍िवेश करने पर आपको 21 साल की उम्र पर 69 लाख रुपये की रकम म‍िलती है. इसके ल‍िए मौजूदा न‍ियमानुसार आपको हर साल डेढ़ लाख रुपये का न‍िवेश करना होगा.

मौजूद ब्‍याज दर के ह‍िसाब से यद‍ि आप इस योजना में 15 साल तक हर साल डेढ़ लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको कुल रकम 22.50 लाख रुपये का न‍िवेश करना होगा. यानी आपको 8.2% की दर से 46.77 लाख रुपये का ब्‍याज म‍िलता है. वहीं 21 साल की होने पर बेटी को 69.27 रुपये मिलेंगे.

2 लड़कियों के लिए खुलवा सकते हैं अकाउंट

सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए भारतीय निवासी और बालिका के माता-प‍िता या कानूनी अभिभावक होना आवश्यक है. 10 साल तक की बिटिया के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं. आप बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की आयु तक एसएसवाई अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस योजना में अधिकतम 2 लड़कियों के लिए अकाउंट खोल सकते हैं. वहीं अगर जुड़वा बेटियां हैं तो तीन के लिए एसएसवाई अकाउंट खोला जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago