आस्था

Religious Beliefs: विवाह में केला…तो बेल का पेड़ करियर में देता है लाभ, जानें बरगद के पेड़ का महत्व

Religious Beliefs Related To Trees: ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को अत्यंत ही शुभ माना जाता है. ऐसे पेड़-पौधों का किसी न किसी ग्रह या देवता से खास नाता रहता है. इसलिए इनकी पूजा से विशेष लाभ भी मिलते हैं. आइए देखें किन पेड़-पौधों से किस तरह का लाभ मिल सकता है.

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ पर सभी देवताओं का वास माना जाता है. शनिवार के दिन इसकी पूजा करने का विशेष विधान है. इसलिए इसकी पूजा करने से शनि ग्रह से संबंधित दोषों से भी मुक्ति मिलती है. शनिवार के दिन ब्रह्ममुहुर्त में इसपर जल चढ़ाने से लाभ मिलता है.

बरगद का पेड़

इसे बड़ व वट वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि जो महिला इसकी पूजा पूरे विधि-विधान से पूजा करती है. उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है. उसका जीवन धन-धान्य और संतान सुख से परिपूर्ण रहता है.

आंवला का पेड़

इस पेड़ का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है. आमलकी एकादशी के दिन इसकी पूजा करने का विशेष विधान है. व्रत रहने के दौरान इस दिन संध्याकाल में आंवला के पेड़ के नीचे ही भोजन किया जाता है. इसके अलावा इसकी पूजा से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं.

बेल (बिल्व) का पेड़

यह भगवान शिव का पसंदीदा पेड़ है. इसके पत्ते एवं फल उन्हें अत्यंत प्रिय हैं. इसके तीन पत्तों का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. नियमित रूप से इसके पत्ते भगवान शिव को चढ़ाने से करियर में विशेष लाभ मिलता है.

अशोक का पेड़

अशोक का पेड़ माता सीता को अत्यंत प्रिय है. माना जाता है इसकी पूजा से सभी तरह के दुख दूर होते हैं. यह इंसान के सभी तरह के शोक को हर लेता है.

केला का पेड़

यह गुरु बुहस्पति से संबंधित वृक्ष माना जाता है. लोग गुरुवार के दिन इसकी पूजा करते हैं. कई तरह के शुभ कामों में इसके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. जिन लोगों के विवाह में किसी तरह की परेशानी आ रही हो वह भी इसकी पूजा करते हैं.

लाल चन्दन 

इसका संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु से संबंधित दोष दूर करने के लिए लाल चंदन के पेड़ की पूजा पूरे विधि-विधान से करनी चाहिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

14 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

55 minutes ago