आस्था

Sawan 2023: कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले इन नियमों को जानना जरूरी, जानें शिव जी को जल अर्पित करने के कुछ खास दिन

Kanwar Yatra: हिंदू धर्म में सावन मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इसे सबसे पवित्र महिनों में से एक माना जाता है. इस पूरे माह शिव भक्त भगवान भोले नाथ की भक्ति में लीन उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. सावन माह में माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होते हैं. पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. वहीं सावन की शुरुआत होते ही शिव भक्त कांवड़ उठा चल पड़ते हैं भोलेनाथ को जल चढ़ाने. माना जाता है कि इस पवित्र यात्रा के दौरान कई तरह के जतन करने पड़ते हैं. ऐसे में कांवड़ यात्रा से जुड़े कुछ नियमों को जानना भी जरूरी है.

कांवड़ यात्रा पर ध्यान देने योग्य कुछ बातें

कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों को मदिरा और तामसिक भोजन से पूरे सावन परहेज करना चाहिए. कई कांवरिये इस यात्रा के दौरान अन्न और नमक का सेवन नहीं करते हैं. वहीं पवित्र काँवड़ को कंधे पर रखने के बाद कांवरिये जल का भी सेवन नहीं करते हैं. इसके अलावा इस यात्रा में जो सबसे खास बात है वह यह है कि जल से भरी हुई कांवड़ को जमीन पर नहीं रखा जता है. बहुत जरूरी होने पर कांवड़ को किसी ऊंचे स्थान पर ही रखना चाहिए. इसके अलावा कांवड़ को किसी पेड़ के नीचे भी नहीं रखा जाता है. वहीं कांवड़ को अपने सिर के ऊपर से लेकर जाना भी वर्जित माना गया है.

अपनी श्रद्धानुसार कुछ कांवरिये यह यात्रा नंगे पैर ही पूरी करते हैं. कांवड़ ले जाते हुए जहां बोल बम का नारा लगाना चाहिए वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान किसी के लिए भी बुरे या अपशब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए. वहीं जो सबसे खास बात है वह यह है कि इस पूरी यात्रा के दौरान कंवरिया अपने किसी भी साथी या अन्य साथी का नाम उच्चारित नहीं करते हैं. या तो वो उसे बोल बम या भोले नाम से संबोधित करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra: जानें कब और कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत और सावन के पावन महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने को लेकर क्या है मान्यता

सावन 2023 में ये दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए हैं खास

15 जुलाई, 2023, शनिवार, शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
30 जुलाई, 2023 रविवार, प्रदोष व्रत
13 अगस्त, 2023 रविवार, प्रदोष व्रत
14 अगस्त, 2023 सोमवार, शिवरात्रि
28 अगस्त, 2023, सोमवार, प्रदोष व्रत

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

35 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

55 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago