खेल

जिम्बाब्वे को हराकर श्रीलंका ने विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, 2 नवंबर को हो सकता है भारत के साथ मुकाबला

Sri Lanka Qualifies for World Cup: आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमों के बीच कई मुकाबले होंगे. उसके बाद फाइनल का मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व कप मुकाबले से पहले इसमें क्वालिफाई करने के लिए मैच हो रहे हैं. इस बीच जिम्बाब्वे को हराकर श्रीलंका विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. श्रीलंका विश्व कप 2023 में जगह बनाने वाली नौवीं टीम बन गई है. जानकारी के अनुसार, विश्व कप में 2 नवंबर को भारत के साथ श्रीलंका का मुकाबला हो सकता है.

वहीं, अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में हैं. जिम्बाब्वे में विश्व कप के लिए खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में श्रीलंका ने मेजबान टीम को 9 विकेट से हरा दिया. हालांकि, जिम्बाब्वे के पास अभी भी विश्व कप में क्वालिफाई करने का मौका है.

Sri Lanka Qualifies for World Cup: पथुन निसांका की बल्लेबाजी और महेश थीक्षाना की गेंदबाजी ने किया कमाल

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच विश्व कप क्वालिफायर का मुकाबला हुआ. इसमें श्रीलंकन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिम्बाब्वे पहले बैटिंग करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 33 ओवर में मात्र 165 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई. श्रीलंका के गेंदबाज महेश थीक्षाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर मात्र 25 रन दिए. इन्हें जीत के बाद मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला.
उसके बाद श्रीलंका की बैटिंग आई. श्रीलंका की टीम ने मात्र 33.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम की ओर से पथुम निसांका ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को विश्व कप 2023 के लिए क्वालिफाई कराने में बड़ी भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- INDvsBAN: भारत और बांग्लादेश के बीच T20 और वनडे सीरीज का मुकाबला, BCCI Women ने टीम का किया ऐलान

जिम्बाब्वे के अलावा इन टीमों के पास है विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका

बता दें कि भारत में होने जा रहे विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी. श्रीलंका को लेकर कुल 9 टीम विश्व कप के लिए अपनी जगह पकी कर चुकी हैं. वहीं, बाकी के बची तीन टीम जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड हैं, जिनके पास विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का मौका है. अगर जिम्बाब्वे की टीम अपने आखिरी मैच में स्कॉटलैंड को हरा देती है तो वह भी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

6 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

17 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

31 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

44 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

50 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago