आस्था

Sawan 2025 Date: 11 या 12 जुलाई कब से शुरू हो रहा है सावन? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

Sawan 2025 Date: देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है और अब जुलाई का महीना शुरू हो चुका है. हर साल सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना, व्रत, जलाभिषेक और भक्ति में डूब जाने का सबसे पवित्र समय माना जाता है. मान्यता है कि इस पूरे महीने में भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है. खासकर सावन के सोमवरा व्रत तो और भी शुभ फल देने वाला होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार 2025 में सावन कब शुरू हो रहा है. इसके साथ ही जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है.

कब है पहला सावन सोमवार?

श्रावण मास इस साल 11 जुलाई 2025 शुक्रवार से आरंभ हो रहा है जो 9 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा. ऐसे में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन व्यक्ति व्रत रखता है और शिलविंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करके जलाभिषेक करते हैं.

सावन में सोमवार की तिथियां

  • 14 जुलाई-पहला सोमवार व्रत
  • 21 जुलाई-दूसरा सोमवार व्रत
  • 28 जुलाई-तीसरा सोमवार व्रत
  • 4 अगस्त-चौथा और अंतिम सोमवार व्रत
  • 23 जुलाई 2025-सावन शिवरात्रि

ये भी पढ़ें: धन लाभ या रिश्तों में तनाव? जानें आपकी राशि का हाल, शनि की चाल से बचने के लिए करें ये उपाय

पहला सावन सोमवार जलाभिषेक का समय

अगर आप सावन के पहले सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो सबसे पहले आप सोमवार को सुबह ब्रह्रा मुहूर्त के अलावा सूर्योदय से यानी सुबह 5:33 से लेकर दोपहर से पहले जल अर्पित करना शुभ हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago