शनिदेव
Shani Gochar 2023: न्याय के देवता शनिदेव इस महीने के अंत में एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जनवरी महीने की 31 तारीख को शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं. अपनी इस अवस्था में शनिदेव का प्रभाव काफी तीव्र रहता है. अस्त होने के बाद 5 मार्च को शनि कुंभ राशि में फिर से उदित होंगे.
शनि के अस्त होने और उदय होने के बीच के समय में कई राशियों की किस्मत खुलने जा रही है. आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं, जिन्हें इससे लाभ मिलता दिख रहा है.
मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में लाभ
मिथुन राशि में शनिदेव राशि से 8वें और 9वें भाव के स्वामी है. कुंभ राशि में शनि के अस्त होने से के दौरान इस राशि के लोगों का रुझान धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगा. ऐसे में मिथुन राशि वाले लोग इस गोचर के दौरान किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं.
इस दौरान करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है. वहीं जो लोग करियर में कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह समय उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति का लाभ मिल सकता है.
कन्या राशि वालों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति
इस राशि वालों के छठे भाव में शनि देव अस्त हो रहे हैं. अब तक इस राशि पर अपना प्रतिकूल असर दिखा रहे शनिदेव के अस्त होने पर उनका इस राशि पर पड़ने वाला प्रभाव कुछ कम होगा. ऐसे में शनि के इस गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. इस दौरान शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे. धन आगमन के कई दूसरे रास्ते भी खुल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Maha Shivratri: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, पारिवारिक जीवन भी होगा खुशहाल
मकर राशि वालों को मिलेगा शिक्षा के क्षेत्र में लाभ
शनि मकर राशि वालों के वाणी के भाव में अस्त हो रहे हैं. इसलिए इस राशि में जो लोग गूढ़ विज्ञान या ज्योतिष जैसे विषयों के बारे में जानना और पढ़ना चाहते हैं तो इस दौरान इन विषयों का अध्ययन करना बहुत ही शानदार रहने वाला है.
हालांकि इस दौरान इन राशि वालो को अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा. शनि के अस्त रहने के दौरान इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहेगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शनि का यह गोचर फायदेमंद रहने वाला है.
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…