दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने Rio जी20 शिखर सम्मेलन में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से लेकर इन प्रमुख नेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियो जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने ब्राजील पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. ब्राजील में पीएम मोदी ने दुनिया के कई प्रमुख नेताओं के साथ संवाद कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन मुलाकातों को महत्वपूर्ण बताया.

इन नेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात

जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुझे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल से संवाद किया.” पीएम मोदी ने इस संवाद को सुखद और सार्थक बताया.


इसके साथ ही, पीएम मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय संघ मिलकर वैश्विक भलाई के लिए निरंतर काम करते रहेंगे.


यह भी पढ़ें- India की GDP ग्रोथ रेट ने अपने नाम किया G-20 का ताज! दुनिया में हम ही हैं सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से भी प्रधानमंत्री मोदी ने रियो जी20 शिखर सम्मेलन में बातचीत की. पीएम मोदी ने इस मुलाकात को बहुत ही शानदार बताते हुए मिस्र के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

“PM जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात”

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को लेकर एक्स पर लिखा, “रियो जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिला. हमारी बातचीत का मुख्य केंद्र रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर था. हम दोनों ने इस बात पर भी चर्चा की कि सांस्कृतिक, शैक्षिक और अन्य समान क्षेत्रों में सहयोग को कैसे बढ़ाया जा सकता है.” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, “भारत और इटली के बीच की मित्रता वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर सकती है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

4 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

24 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

25 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

30 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago