शनि मार्गी 2024.
Shani Margi 2024 in Aquarius Astrology Prediction: शनि देव दिवाली के बाद मार्गी यानी सीधी चाल शुरू करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे हैं. लेकिन, 15 नवंबर से शनि देव कुंभ राशि में सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे. ऐसे में शनि की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी. इन राशियों को करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. कारोबार में भी उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. इसके अलावा व्यक्तिगत जीवन में भी शांति और सुकून की अनुभूति होगी. आइए जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन 5 राशि के जातकों के दिन बदल जाएंगे.
दिवाली बाद शनि का मार्गी होना मेष राशि के लिए खास माना जा रहा है. शनि की सीधी चाल से व्यापार में लाभ होगा. करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा. किस्मत का साथ मिलेगा. शनि मार्गी की अवधि में कारोबार में कोई बड़ी सफलता मिलेगी. कोई बड़ी डील फाइनल होने से व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. कोई बड़ा निवेशक मिल सकता है.
कर्क राशि के जातक को शनि का मार्गी होना लाभदायक माना जा रहा है. शनि मार्गी के दौरान लोहे और तेल से जुड़े व्यापार करने वालों की जबरदस्त तरक्की होगी. यह समय शानदार साबित होगा. इस दौरान व्यापार में कई नए अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही बिजनेस में लगातार मुनाफा प्राप्त होगा. इसके अलावा नौकरी में भी खूब तरक्की होगी. सेहत के लिहाज से भी शनि का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है.
शनि देव के मार्गी होने से कन्या राशि से जुड़े जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी. अगर किसी पुरानी बीमारी से जूझ करे हैं तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवादों में सफलता मिलेगी. जो लोग आयात-निर्याता से जुड़े कार्य कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में उम्मीद से अधिक लाभ होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.
इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा. ऐसे में शनि-मार्गी के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आएगी. शनि मार्गी की अवधि में निवेश के मामलों बड़ी सफलता मिलेगी. इसके अलावा जो लोग बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. संतान की सेहत का खास ख्याल रखना होगा.
दिवाली बाद शनि देव इसी राशि में मार्गी होने वाले हैं. ऐसे में इस दौरान इस राशि के जातक को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. इसके अलावा इस राशि के जातक को शश नामक राजयोग का भी लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. सेहत से खिलवाड़ ना करें, अन्यथा भारी पड़ सकता है.
यह भी पढें: 18 साल बाद सूर्य-केतु और शुक्र का महासंयोग, खुलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत; होगी चौतरफा तरक्की
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…