दिवाली बाद शनि चलेंगे सीधी चाल.
Shani Margi 2024 in Aquarius: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव दिवाली बाद सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं. शनि देव 15 नवंबर से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में सीधी चाल शुरू करेंगे. दिवाली बाद शनि का मार्गी होना बेहद शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. शनि के मार्गी होने से मेष समेत पांच राशियों के जीवन में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के बाद किन राशियों की किस्मत करवट लेगी.
दिवाली के बाद का समय मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. शनि मार्गी के बाद व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा. करियर में अप्रत्याशित लाभ देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. अधिकारियों का साथ मिलेगा. कुल मिलाकर शनि का यह मार्गी गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. जो लोग शनि देव से संबंधित कारोबार (लोहा, तेल, शराब इत्यादि) करते हैं, उन्हें जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा. कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा. व्यापार में गई गुना मुनाफा बढ़ेगा. व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे. परिवार के बड़े सदस्यों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, साल भर धन से भरी रहेगी तिजोरी!
दिवाली बाद कुंभ राशि में शनि का मार्गी होना कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा. आमदनी में गई गुना अधिक वृद्धि का योग बनेगा. इसके साथ ही कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त हो सकता है. दिवाली के बाद का समय आर्थिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा. अगर कोई मामला कोर्ट में फंसा हुआ है तो उसका निराकरण होगा. कानूनी विवादों से मुक्ति मिल सकती है. आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा.
शनि देव इस राशि के स्वामी हैं. ऐसे में दिवाली के बाद शनि की सीधी चाल से इस राशि के जीवन में खास परिवर्तन आएगा. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा, जिससे बहुत हद तक राहत मिल सकती है. निवेश और आर्थिक मामलों में लाभ होगा. शनि मार्गी के प्रभाव से साल के अंत में आर्थिक प्रगति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा.
शनि की सीधी चाल से सबसे अधिक लाभ कुंभ राशि के जातकों को होगा. शनि की सीधी चाल से इस राशि शश नामक राजयोग का निर्माण होगा. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साझेदारी वाले व्यापार में गजब का आर्थिक लाभ होगा.
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर तीन शुभ ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों को होगा ये बड़ा लाभ
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…