Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, साल भर धन से भरी रहेगी तिजोरी!

Diwali 2024 Upay: वैसे तो दिवाली के दिन कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं लेकिन कुछ उपाय धन-प्राप्ति, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए बेहद खास हैं.

Diwali 2024 miraculous remedies

दिवाली.

Diwali 2024 Special Upay: दिवाली का त्योहार इस बार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है. वैसे तो दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन उपायों को करना शुभ माना गया है.

धन प्राप्ति के लिए

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने और धन-वैभव की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर मां लक्ष्मी के मंदिर में जाएँ और वहां उन्हें पीले और लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें. मान्यता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से विशेष लाभ प्राप्ति का योग बनता है.

सुख-समृद्धि के लिए

दिवाली के दिन पूजन के दौरान 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टे, 25 ग्राम पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन इन चीजों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. कहा जाता है कि दिवाली के दिन इस उपाय को करने से धन-दौलत और सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है.

अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए

शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन जब अमावस्या तिथि शुरू हो जाए तो उसके बाद किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को दान दें. दिवाली के दिन दान करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.

घर-परिवार में खुशहाली के लिए

दिवाली के दिन 9 या 11 गोमती चक्र की पूजा करें और साथ ही साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें. इस दिन गोमती चक्र की पूजा करने के बाद अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. माना जाता है कि दिवाली पर इस उपाय को करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए ये है चौघड़िया मुहूर्त, नोट कर लें पूजन सामग्री और विधि

नौकरी के लिए

अगर बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में जुटें है और फिर भी नौकरी नहीं लग रही है तो ऐसे में इस समस्या के मुक्ति पाने के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा दौरान मां लक्ष्मी को चने की दाल अर्पित करें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही नौकरी के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

धन में बरकत के लिए

अगर लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक रहा है तो ऐसे में दिवाली के दिन 5 साबूत सुपारी, 5 कौड़ियां और काली हल्दी लेकर उन्हें गंगाजल से शुद्ध कर लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से पैसा टिकता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से साल भर होगा लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital