Categories: नवीनतम

महिला ने 8 करोड़ की संपत्ति के लिए की पति की हत्या, 840 किमी दूर जाकर जलाया शव, पुलिस ने दो साथियों से साथ दबोचा

कर्नाटक पुलिस ने तेलंगाना के एक बिजनेस मैन की हत्या के मामले को सुलझा लिया है, जिसकी जलती हुई लाश कोडागु जिले में एक कॉफी एस्टेट में पाई गई थी. पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि महिला ने 8 करोड़ रुपये की संपत्ति को हासिल करने के लिए उसकी हत्या की थी. 8 अक्तूबर को पुलिस को कोडागु में एक लावारिस शव मिला था. जांच के बाद मृतक की पहचान 54 वर्षीय रमेश के रूप में हुई थी.

पुलिस ने इस मामले में मृतक की दूसरी पत्नी निहारिका पी (29), उसके सहयोगी डॉ. निखिल (पशु चिकित्सक), और बेंगलुरु निवासी अंकुर राणा को गिरफ्तार किया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शव मिलने के बाद पुलिस की चार विशेष टीमों के 16 अधिकारियों ने सुरागों का पीछा किया. जांचकर्ताओं ने घटना के समय क्षेत्र में आए वाहनों की जानकारी को संकलित करने के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की. यह स्थान राजमार्ग से केवल एक किलोमीटर दूर था, जिससे पुलिस ने मैकडेरी, सुंटिकोप्पा, कुशलनगर और माधापुर में हजारों वाहनों के डेटा को खंगाला. अंत में पुलिस ने रमेश के नाम पर पंजीकृत एक लाल बेंज कार की पहचान की, जो हाल ही में लापता हो गया था.

कोडागु पुलिस ने फिर तेलंगाना पुलिस के साथ मिलकर रमेश की पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत संबंधों के बारे में जानकारी जुटाई. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, निहारिका, उसके सहयोगी डॉ. निखिल और दोस्त अंकुर राणा पर संदेह गहरा गया. पुलिस के मुताबिक, जब निहारिका को हिरासत में लिया गया तो उसने अपराध को स्वीकार कर लिया. महिला तेलंगाना के मोंगीर नगर की रहने वाली है.

निहारिका जब 16 साल की थी, तब उसके पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली. निहारिका की कम उम्र में ही शादी हो गई थी. लेकिन बाद में वैवाहिक समस्याओं के कारण तलाक ले लिया. पुलिस के अनुसार, निहारिका इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और कई कंपनियों में काम भी कर चुकी है, जहां उसे अच्छी सैलरी मिलती थी.

ये भी पढ़ें- Bar Council का बड़ा एक्शन 107 फर्जी वकीलों का किया रजिस्ट्रेशन रद्द, कहा- जनता के विश्वास की रक्षा के लिए उठाया कदम

हालांकि, हरियाणा में रहने के दौरान वह एक वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल हो गई और गिरफ्तार हुई. रिहा होने के बाद, उसने बेंगलुरु लौटकर 2018 में रमेश से शादी की. लेकिन जब उसने 8 करोड़ रुपये की मांग की, तो उनके बीच विवाद बढ़ गया. जिसके बाद निहारिका ने अंकुर की मदद से रमेश की हत्या की योजना बनाई.

पुलिस के मुताबिक, उसने 1 अक्टूबर को रमेश को हैदराबाद के उप्पल में बुलाया, जहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. निहारिका और उसके सहयोगियों ने शव को लगभग 840 किलोमीटर दूर कोडागु में ले जाकर एक कॉफी बागान में छोड़ा, उसे कंबल से ढककर आग लगा दी, ताकि सबूत मिट जाए. इधर, निहारिका ने रमेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी. जांच के दौरान, अधिकारियों ने अंकुर की पत्नी की संदिग्ध गुमशुदगी में भी उसकी संभावित संलिप्तता की जांच की, जिससे यह मामला एक व्यापक आपराधिक पैटर्न का हिस्सा बनने की संभावना बढ़ गई.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago