आस्था

शनि की सीधी चाल से बनेगा दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशियों को होगा चौतरफा लाभ

Shani Margi 2024: नवग्रह में शनि को विशेष स्थान प्राप्त है. ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव प्रत्येक इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से संचरण कर रहे हैं. लेकिन, शनि देव चार महीने बाद सीधी चाल में लौटने वाले हैं. शनि देव इस साल दीवाली के दिन यानी 15 नवंबर 2024 से कुंभ राशि में सीधी चाल शुरू कर देंगे. शनि देव की इस चाल से शश नामक दुर्लभ राजयोग का निर्माण होगा. ऐसे में नवंबर के बाद मेष समेत 3 राशियों के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा.

मेष राशि

शनि की सीधी चाल से बनने वाला शश राजयोग मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 15 नवंबर के बाद का समय आर्थिक लाभ के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. आर्थिक लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे. बिजनेस करने वालों को निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा. शनि के मार्गी होने से सट्टेबाजी, लॉटरी इत्यादि से भी धन लाभ होगा. कुल मिलाकर शनि का शश राजयोग आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ सुख के साधनों में वृद्धि कराएगा.

वृषभ राशि

शनि का मार्गी होना और उससे बनने वाला शश नामक राजयोग वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा. शनि मार्गी की अवधि में नौकरी-व्यापार में जबरदस्त प्रगति देखने को मिलेगी. व्यापार में अच्छी कमाई करेंगे. जीवन में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. इसके अलावा जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में रहेंगे उन्हें इस दौरान अच्छा अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सुख के साधन बढ़ेंगे.

मकर राशि

शनि की मार्गी चाल से बनने वाला शश नामक राजयोग मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है. नवंबर से नौकरी व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव धन और वाणी के भाव में प्रवेश करेंगे. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार नजर आएगा. जॉब में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. व्यक्तित्व में निखार आएगा. घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा. वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शत्रु ग्रह के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, सोने की तरह चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य; शुरू होगा गोल्डेन टाइम

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago