आस्था

30 साल बाद शनि का होगा खास नक्षत्र-परिवर्तन, 3 राशियों को मिलेगा जॉब-बिजनेस में तागड़ा लाभ; होगी चौतरफा उन्नति

Shani Nakshatra Parivartan 2024 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से परिवर्तन करने वाला ग्रह माना गया है. यही वजह है कि शनि को एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लगता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि महाराज इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान हैं. और, इसी राशि में रहते हुए आगामी 6 अप्रैल को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभदायक माना जा रहा है. शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा? जानिए.

कन्या राशि

शनि का पूर्वाभाद्रप नक्षत्र में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. चूंकि शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह बुध के स्वामी माने गए हैं. शनि के नक्षत्र परिवर्तन के शुभ परिणामस्वरूप न्यायालय से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके अलावा इस दौरान शत्रुओं पराजित होंगे. नौकरीपेशा वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यक्तिगत जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी दूर होगी. जो लोग सरकारी नौकरी के प्रयास में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा.

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 अप्रैल को होने वाला शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों के लिए भी सकारात्मक और खास है. शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सुख, ऐश्वर्य और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. करियर में कई नए शुभ अवसर प्राप्त होंगे. नए वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी रहेगी. जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. इस दौरान पिता के साथ मधुर संबंध रहेंगे. पिता की संपत्ति से लाभ भी मिल सकता है. शनि-नक्षत्र परिवर्तन के दौरान शुभ समाचार मिलेगा.

कुंभ राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लिए भी बेहद अनुकूल और फायदेमंद माना जा रहा है. शनि देव की कृपा से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. नौकरी में प्रमोशन का प्रबल योग है. इसके अलावा आमदनी में भी वृद्धि की संभावना रहेगी. वेतन में वृद्धि का योग है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. प्रतिष्ठित लोगों से नजदीकी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. बिजनेस में कोई बड़ी योजना साकार होगी.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Kundli: 2 ग्रहों ने खोल दिए राहुल गांधी की कुंडली के ये बड़े राज, जानें राजयोग है या नहीं?

यह भी पढ़ें: बृहस्पति देव इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, अप्रैल में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

53 seconds ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

9 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

9 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

9 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

22 minutes ago