श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत (फोटो- एक्स)
IPL 2024, DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा. 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपना शुरूआती दो मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी.
आईपीएल में दोनों टीम अब तक 32 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें से 16 मैच में कोलकाता ने बाजी मारी है. वहीं वहीं 15 मैच में दिल्ली टीम ने जीत दर्ज की है. सबसे खास बात यह है कि इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की पहली बार भिड़ंत होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं. उन्होंने अबतक खेले गए दो मैच में 5 विकेट चटकाए हैं.वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो फील सॉल्ट ने दो मैच में सर्वाधिक 84 रन बनाए हैं. कोलाकाता ने इस सीजन में पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है.
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अब खेले गए तीन मैच में से टीम को दो मैच में हार मिली है. वहीं एक मैच में टीम को जीत मिली है. वो मैच वाइजैग स्टेडियम में ही खेला गया था. इस मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था. दिल्ली की ओर से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर टॉप स्कोरर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैच में 130 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो खलील अहमद ने 3 मुकाबले में 5 विकेट झटके हैं.
विशाखापट्टनम की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. आईपीएल में इस मैदान पर अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सात 7 मैच में जीत मिली है. वहीं टारगेट का पिछा करने वाली टीम को भी सात मैच में ही जीत मिली है. इस पिच पर सर्वाधिक स्कोर 206 रन है, जो साल 2016 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ बनाया था.
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर- ईशांत शर्मा.
कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में 16 और 17 अप्रैल को खेले जाने वाली मैच की तारीख बदली, BCCI ने दी जानकारी
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…