Taapsee Pannu Wedding VIdeo
Taapsee Pannu Wedding Video Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से गुपचुप शादी रचा ली है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि कहीं से नहीं हुई है. एक्ट्रेस की शादी का खुलासा उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों से हुआ था. होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में एक्ट्रेस की मांग सिंदूर से भरी हुई थी. इसके बाद से लोगों का शक यकीन में बदलने लगा. लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी कथित शादी पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है.
अब इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी का वीडियो लीक हो गया है.इसमें तापसी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. एंट्री के दौरान एक्ट्रेस डांस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं, जबकि माथियास उनका स्टेज पर इंतजार करते दिखाई दिए हैं.
वहीं अब एक्ट्रेस की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रैडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस लाल रंग के शादी के जोड़े में पलकों की छांव में नाचतीं-नाचतीं स्टेज पर जा रही हैं. स्टेज पर जाने के बाद दोनों ने एक दूजे को जयमाला पहनाईं. वहीं, जयमाला के बाद एक्ट्रेस ने स्टेज पर सीटी बजाई और फिर डांस किया. इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति मैथियास जो क्रीम रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं, के साथ चल दीं.
आखिरकार शूट में तापसी पन्नू का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. उनका यह पहला शादी का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो एक्ट्रेस ने खुद शेयर नहीं किया, बल्कि लीक हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी और मैथियास बोए ने 23 मार्च को उदयपुर में सात फेरे लिए थे. शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल थे.
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…