Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

9 अक्टूबर से गुरु चलेंगे वृषभ राशि में उल्टी चाल, शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन; होगा खूब धन लाभ!

Guru Vakri 2024: गुरु ग्रह 9 अक्टूबर से वृषभ राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं. गुरु की उल्टी चाल से 5 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

Guru Vakri 2024

गुरु वक्री 2024.

Guru Vakri Gochar 2024 Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह माना गया है. वैसे तो गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन समय-समय पर होता रहता है. इसके अलावा यह ग्रह कभी-कभी सीधी और उल्टी चाल भी चलता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु ग्रह 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं. इस दिन से गुरु ग्रह इस राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे. ज्योतिष में गुरु ग्रह का वक्री होना खास माना गया है. गुरु-वक्री का प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. जब कोई ग्रह वक्री होता है तो उसका परिणाम उल्टा हो जाता है. वक्री स्थिति में कोई ग्रह बहुत शक्तिशाली होता है. गुरु का वक्री होना कुछ राशियों के अत्यधिक शुभ माना जा रहा है. जबकि, गुरु का वक्री होना कुछ राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि गुरु के वक्री होने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

वृषभ राशि

गुरु ग्रह का वक्री होना वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ है. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. अचानक धन लाभ का योग बनेगा. गुरु के वक्री अवस्था के दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कर्क राशि

गुरु का वृषभ राशि में वक्री होना कर्क राशि के लिए बहुत अच्छा कहा जा रहा है. गुरु ग्रह की अनुकूलता से करियर में तरक्की के कई शुभ योग बनेंगे. इस दौरान किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए यह अवधि अत्यंत लाभकारी साबित होगी. इस दौरान व्यापार में खास मुनाफा प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में चार ग्रहों का गोचर, 3 राशियों के लिए बेहद खास, धन लाभ के प्रबल योग

कन्या राशि

शारदीय नवरात्रि के दौरान गुरु का वक्री होना कन्या राशि से जुड़े जातकों के लिए भी शुभ और लाभकारी है. बृहस्पति देव की कृपा से कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी में तरक्की के अच्छे योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

गुरु के वक्री होने से वृश्चिक राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. गुरु वक्री की अवधि में हर इच्छा पूरी होगी. जॉब को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. नौकरी में मन के अनुकूल कार्य मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगा.

धनु राशि

गुरु ग्रह के वक्री होने से धनु राशि के जातक को कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस दौरान परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. तरक्की के नए मार्ग बनेंगे. दोस्तों का साथ मिलेगा. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी. नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. माता या पिता से आर्थिक लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये फूल, नवरात्रि में 9 दिन चढ़ाएंगे तो संवर जाएगी तकदीर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital