शनि-सूर्य का खास संयोग.
Shani Surya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, न्यायकर्ता शनि देव 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं. जबकि, ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में सूर्य देव अब गुरु, बुध और शनि के प्रभाव में हैं. उपरोक्त ग्रहों के इस संयोग और परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. चलिए, जानते हैं कि अगले एक महीने तक सूर्य और शनि मिलकर किन राशियों को लाभ कराएंगे.
शनि और सूर्य का विशेष संयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी कामयाबी मिलेगी. नवविवाहित जातकों को संतान प्राप्ति का योग बनेगा. धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा.
शनि-सूर्य का अद्भुत संयोग वृषभ राशि के लिए भी खास माना जा रहा है. इस दौरान कानूनी विवादों से छुटकारा मिल सकता है. इसके साथ ही इस अवधि में आवश्यक कार्यों में सफलता मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 2025 में गुरु ग्रह 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन
इस राशि के जातक के लिए सूर्य-शनि का यह अद्भुत संयोग बेहद शुभ और लाभकारी कहा जा रहा है. इस दौरान नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा. आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी. व्यापार में आर्थिक सुधार होगा. कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. विदेशी कारोबार से आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा.
सूर्य और शनि का खास संयोग कुंभ राशि के लिए शुभ है. इस राशि के जातक को सूर्य और शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इस दौरान मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार करने वालों को बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू होगा इन 3 राशि वालों का गोल्डन टाइम, मिलेगी बड़ी कामयाबी
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…