दुनिया

‘30 मिनट में दिल्ली से अमेरिका…29 मिनट में लंदन से न्यूयॉर्क’, Elon Musk के इस प्लान से बदल जाएगी दुनिया की ट्रैवल तस्वीर

डेली मेल के अनुसार, स्पेसएक्स के सीईओ और एक्स के मालिक एलन मस्क ने स्पेस ट्रैवल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स की अर्थ-टू-अर्थ परियोजना जल्द ही हकीकत का रूप लेने वाली है, जिसके बाद दुनिया के किसी भी कोने में महज कुछ घंटों या फिर यूं कहें कि कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकेगा.

10 साल पहले रखा था प्रस्ताव

एलन मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए लोगों को यात्रा कराएगी, जिससे एक घंटे से भी कम समय में धरती के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा की जा सकेगी. एलन मस्क ने करीब 10 साल पहले स्पेसएक्स के रॉकेट को प्रस्तावित किया था. इसे दुनिया का अब तक का सबसे पावरफुल रॉकेट माना जाता है.

एलन मस्क ने एक्स पर किया दावा

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 6 नवंबर को एक यूजर की पोस्ट पर जवाब देते हुए दावा किया था, जिसमें यूजर ने कहा था कि क्या ट्रंप प्रशासन के दौरान स्पेसएक्स को अपना स्टारशिप अर्थ-टू-अर्थ के उड़ान भरने को मंजूरी मिल सकती है?

महज 30 मिनट में कहीं भी पहुंच जाएंगे

पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया था कि अब लंबी दूरी की यात्रा करने में महज 30 मिनट से भी कम समय लगेगा. एक घंटे में दुनिया के किसी भी देश या शहर में आसानी से पहुंचा जा सकेगा. इसी पोस्ट पर मस्क ने जवाब देते हुए कहा था कि हां, ऐसा हो सकता है, क्योंकि स्पेसएक्स ने ऐसी तकनीक ईजाद की है, जिसमें स्टारशिप कक्षा में लॉन्च होने के बाद अंतरिक्ष की गहराई में जाने के बजाय पृथ्वी के समानांतर यात्रा कर सकता है. इससे दुनिया भर के देशों के बीच तेज परिवहन संभव है. ये स्टारशिप 395 फीट लंबा होगा, जिसमें एक साथ एक हजार लोग यात्रा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Donald Trump ने भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy, Elon Musk सहित रक्षा, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर की नियुक्तियां

वहीं डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसएक्स ने कहा कि लॉस एंजेल्स से टोरंटो सिर्फ 24 मिनट, लंदन से न्यूयॉर्क 29 मिनट और दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को सिर्फ 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. यात्रा के दौरान यात्रियों को टेकऑफ और लैंडिन के समय मैग्नेटिक फोर्स का अनुभव भी होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago