आस्था

Shani Gochar 2023: शनि करेंगे 30 साल बाद इस राशि में गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Shani Gochar 2023: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है. वहीं 17 जनवरी 2023 को शनिदेव अपनी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. शनि का यह राशि परिवर्तन बेहद ही खास है, क्योंकि शनि 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में जा रहे हैं. ज्येतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि चक्र पूरा करने में शनिदेव को 30 वर्ष का लंबा समय लग जाता है.

शुरु होगा शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 30 साल बाद होने वाले शनिदेव के इस गोचर से शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी आरंभ हो जाएगा. इस चरण में सभी राशियो पर सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरह के असर पड़ सकते हैं.

शनि देव के इस गोचर से कई राशियों के काम भी बिगड़ सकते हैं. आइए देखते हैं कि शनिदेव के इस गोचर के असर से कौन सी राशियां ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं.

मकर राशि वालों को देना होगा इस बात पर ध्यान

 शनि के इस राशि परिवर्तन के कारण इस राशि वालों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. पेशेवर जीवन में इन लोगों को अपने सहकर्मियों से सतर्क रहना होगा. वहीं निजी जीवन में परिवार के के लोगों से मनमुटाव हो सकता है. खर्च में बढ़ोतरी के साथ धन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं.

मीन राशि वाले रहें व्यापार में सतर्क

शनि के गोचर का असर इन राशि वालों पर भी पड़ेगा. इस राशि वालों को करियर में असफलता का सामना करना पड़ सकता है. वहीं व्यापार में कोई नया उद्यम शुरु करने पर घाटा होने की आशंका है. परिवार में किसी सदस्य के बीमार पड़ने से इनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है.

कुंभ राशि वालों की नौकरी पर पड़ेगा असर

इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान खास तौर पर सतर्क रहना होगा. इस दौरान इनके कई बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं. इसके साथ ही जरूरी कार्यो को पूरा करने में कई तरह की समस्याएं आ सकती है. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी भी यह समय प्रतिकूल हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: किसी को मिल रहा है करियर में लाभ तो किसी के बन रहे हैं विवाह के योग, जानें कैसा रहेगा साल 2023

इन राशियों पर शनि की ढैय्या

 ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनिदेव के इस गोचर के कारण कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर इसकी  ढैय्या शुरु हो सकती है. इस दौरान हनुमान जी की आराधना से इन्हें लाभ हो सकता है. वहीं शनिवार के दिन इन्हें सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

7 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago