आस्था

शरद पूर्णिमा पर चांदी की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Sharad Purnima 2024 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा का उत्सव 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत जैसी बूंदों की वर्षा होती है. यह वजह है कि इस दिन लोग चांद की रोशनी में खीर बनाकर रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की शरद पूर्णिमा 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ है. आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा किन राशियों के लिए लकी है.

मेष राशि

मेष राशि के लिए शरद पूर्णिमा बेहद खास है. इस दिन कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. पहले किए हुए निवेश से फायदा होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी. शरद पूर्णिमा से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. मान प्रसन्न रहेगा. कारोबार में आर्थिक प्रगति होगी.

सिंह राशि

इस साल की शरद पूर्णिमा सिंह राशि के लिए शुभ मानी जा रही है. बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विशेष लाभ मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से अचानक धन लाभ हो सकता है. परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: 20 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मंगल का गोचर बेहद मंगलकारी

तुला राशि

शरद पूर्णिमा तुला राशि के जातकों के लिए भी खास है. इस राशि के जातक को मनचाही नौकरी मिल सकती है. अटके हुए काम पूरे होंगे. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ के कई शुभ योग बनेंगे. पिता या बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.

कुंभ राशि

शरद पूर्णिमा कुंभ राशि से जुड़े जातकों के लिए भी शुभ कहा जा रहा है. इस राशि के जातक कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. सुख के साधन बढ़ेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में उन्नति होगी. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार नजर आएगा. धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. शरद पूर्णिमा से अच्छे दिन शुरू होंगे. कुल मिलाकर शरद पूर्णिमा कई प्रकार के लाभ-योग को लेकर आएगा.

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा!

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

8 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

48 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago