Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा!

Sun Transit in Libra: सूर्य देव शरद पूर्णिमा के अगले दिन तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर तीन राशियों के लिए खास है.

Sun transit

सूर्य गोचर.

Sun transit in Libra: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है. शरद पूर्णिमा के अगले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव राशि कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव तुला राशि में 15 नवंबर तक मौजूद रहेंगे. इस बीच सूर्य देव 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर तीन राशियों को विशेष लाभ देगा. आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के अगले दिन होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए विशेष शुभ और लाभकारी माना जा रहा है.

कन्या राशि

शरद पूर्णिमा के अगले दिन होने वाला सूर्य का गोचर कन्य राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. सूर्य के इस गोचर से इस राशि के जातक को धन लाभ होगा. इसके साथ ही करियर में नया और सकारात्मक मोड़ आएगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में नई खुशियां आएंगी. नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा सूर्य गोचर की अवधि में संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. जीवन में किसी परेशानी का अंत हो सकता है.

धनु राशि

सूर्य का यह राशि परिवर्तन धनु राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. सूर्य गोचर के शुभ परिणाम से आमदनी में वृद्धि होगी. इस दौरान विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. सही जगह पर निवेश करने में सफल होंगे. ससुराल पक्ष के पूर्ण सहयोग मिलेगा. साथ ही कुछ आर्थिक लाभ भी हो सकता है. सूर्य गचोर की पूरी अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी पुरानी बीमारी से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है.

मकर राशि

शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना मकर राशि के लिए भी शुभ है. सूर्य गोचर के परिणामस्वरूप कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से सम्मानित हो सकते हैं. नौकरी में आंशिक आर्थिक लाभ हो सकता है. निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना साकार होगी. धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद दिवाली पर शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital