आस्था

Shardiya Navratri 2024: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को लगाएं ये भोग, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर जाएगा घर

Shardiya Navratri 2024 Bhog: शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित हैं. इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ गुरुवार, 3 अक्टूबर से होगा. ऐसे में इस बार घटस्थापन 3 अक्टूबर को ही किया जाएगा और इसी दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं. मान्यता है कि इस दौरान उन्हें उनका प्रिय भोग लगाने से मनोकामना पूर्ण होती है. आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में नौ दिन किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहेगा.

माता शैलपुत्री का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है. इस बार नवरात्रि में मां शैलपुत्री की पूजा 3 अक्टूबर को की जाएगी. ऐसे में इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री को गाय के शुद्ध घी से बना हुआ हलवा और रबड़ी का भोग लगाएं.

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. शारदीय नवरात्रि में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा शुक्रवार, 4 अक्टूबर को की जाएगी. ऐसे में इस दिन माता ब्रह्मचारिणी के भोग में शक्कर और पंचामृत शामिल करें.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय हैं ये रंग, नवरात्रि में पहनेंगे इन रंगों के कपड़े तो मिलेगी विशेष कृपा

मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि में माता चंद्रघंटा का पूजन शनिवार, 5 अक्टूबर को किया जाएगा. इसलिए, इस दिन माता चंद्रघंटा को दूध को बनी सामग्रियों का भोग लगाएं.

मां कूष्मांडा का प्रिय भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि में माता कूष्मांडा की पूजा रविवार, 6 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन माता कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं.

मां स्कंदमाता का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन माता स्कंदमाता को समर्पित है. मां स्कंदमाता की पूजा सोमवार, 7 अक्टूबर को की जाएगी. ऐसे में इस दिन माता स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं.

मां कात्यायनी का प्रिय भोग

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस बार शारदीय नवरात्रि में माता कात्यायनी की पूजा मंगलवार, 8 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन माता कात्यायनी को शहद और मौसम के अनुकूल फल का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये फूल, नवरात्रि में 9 दिन चढ़ाएंगे तो संवर जाएगी तकदीर

माता कालरात्रि का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन माता कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की उपासना की जाती है. इस दिन शारदीय नवरात्रि में मां कालरात्रि की पूजा बुधवार 9 अक्टूबर को होगी. ऐसे में इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को गुड़े से बनी चीजों का भोग लगाएं.

मां महागौरी का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है. इस बार शारदीय नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा-अर्चना गुरुवार 10 अक्टूबर को की जाएगी. मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को नारियल या उससे बनी चीजों का भोग लगाएं.

मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री की उपासना शुक्रवार, 11 अक्टूबर को की जाएगी. ऐसे में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को खीर-पूड़ी या हलवा का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में ‘अखंड ज्योति’ जलाने से पहले जान लें ये खास नियम, पूरी होगी मनोकामना

Dipesh Thakur

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

12 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

27 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

38 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

46 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago