Categories: देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर, पत्रकार पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में एक निजी न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर/ एडिटर इन चीफ और एक शिक्षाविद के खिलाफ अपनी छवि धूमिल करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है.

पुलिस को दी गई एफआईआर में जनरल वीके सिंह की तरफ से पोर्टल का नाम ‘एबीबी न्यूज चैनल’ बताया गया है. उनकी इस एफआईआर में चैनल के रिपोर्टर और एडिटर इन चीफ रण सिंह और लोहा व्यापारी एवं शिक्षाविद आनंद प्रकाश पर उनके खिलाफ निराधार, भ्रामक, तथ्यहीन खबरें चलाकर, उन्हें मानसिक व शारीरिक पीड़ा पहुंचाने की बात कही गई है.

‘बिना किसी सबूत और वीडियो दिखा रहे खबरें’

उनकी एफआईआर में यह भी बताया गया है कि जो भी खबरें चैनल ने उनके खिलाफ चलाई हैं, वह बिना किसी सबूत, वीडियो और दस्तावेज के उनकी छवि को धूमिल करने के लिए यूट्यूब पर प्रसारित की गई हैं. साथ ही पूरे यूट्यूब वीडियो में कहीं भी उनके खिलाफ कोई भी दस्तावेज, सबूत नहीं दिखाया गया है.

‘मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा पहुंचाने की कोशिश’

इसके आगे उन्होंने बिना सूचना प्रसारण और सोशल मीडिया के नियमों को जाने योजनाबद्ध तरीके से उनकी छवि देश और विदेश में धूमिल करके मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा पहुंचाने की बात कही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा (बीएनएस) का धारा 356(2), 356(3), 352, 61(2) सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा 66 में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह सभी धाराएं व्यक्ति की छवि धूमिल करने, सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम के तहत मानसिक पीड़ा पहुंचाने और किसी भी काम में बेईमानी या धोखाधड़ी के इरादे से शामिल होने के लिए दर्ज की गई हैं. पुलिस अधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

44 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago