शारदीय नवरात्रि 2024 (मां दुर्गा और राशिचक्र).
Shardiya Navratri 2024 Lucky Zodiac Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है. जबकि, शारदीय नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर को होगी और 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि, इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा. दरअसल जब गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्रि आरंभ होती है तो मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आती हैं. ऐसे में इस साल मां दुर्गा के पालकी पर आने से कुछ राशियों को विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं.
ज्यतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की शारदीय नवरात्रि वृषभ राशि के लिए विशेष है. इस दिन से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे. नवरात्रि के दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मां दुर्गा की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप धन लाभ हो सकता है. इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहेगी. साथ ही मां दुर्गा की की कृपा से इस राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. धन कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शारदीय नवरात्रि मिथुन राशि के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है. मां दुर्गा की कृपा से छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा. कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तरक्की मिलेगी. व्यापार करने वालों को खूब मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. इसके अलावा सहकर्मियों का भी साथ मिलेगा. इस दौरान मेहनत और लगन से जो भी काम करेंगे उनमें तरक्की मिलेगी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शारदीय सिंह राशि से जुड़े जातकों के लिए भी शुभकारी है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण देखने को मिलेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. मुनाफा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. मां दुर्गा की कृपा से घर-परिवार खुशहाल रहेगा. दांपत्य जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा.
शारदीय नवरात्रि धनु राशि के लिए भी विशेष शुभ है. नवरात्रि के दौरान हर कार्य में सफलता मिलेगी. मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा. नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. जीवन में खुशियों का संचार होगा. मां दुर्गा की विशेष कृपा से आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा. व्यापार करने वाले कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगी इन 5 राशि वालों की तकदीर, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा जबरदस्त धन लाभ!
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…