देश

‘गोली लगने पर पुलिस क्या ताली बजाएगी?’, बदलापुर एनकाउंटर पर फडणवीस बोले- जो मारा गया वो अपराधी था

Badlapur Encounter News: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर एनकाउंटर मामले पर सख्त टिप्पणी की. फडणवीस ने इस बात पर जोर देते हुए कि बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी को आत्मरक्षा में गोली मारी गई थी, उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पर हमला किया जाएगा तो वह “ताली नहीं बजाएगी”.

देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह “एनकाउंटरों” का समर्थन नहीं करते हैं. हालांकि, ऐसी घटनाओं का महिमामंडन नहीं होना चाहिए. बदलापुर में जो मारा गया है, वो घोर अपराधी था. बहरहाल, उसके एनकाउंटर पर जो सवाल उठ रहे हैं, उस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी.

बदलापुर एनकाउंटर पर देवेंद्र फडणवीस का बयान

देवेंद्र फडणवीस इंडिया टुडे के मुंबई कॉन्क्लेव में बोल रहे थे. जहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा, “ये बात हमको ध्यान में रखनी चाहिए कि पुलिस के ऊपर जिसने गोली चलाई वो क्रिमिनल था. वो तीन-तीन शादियां करता है, अपनी पत्नियों को तकलीफ देता है. मासूम बच्चियों से कुकर्म करता है..वो कोई साधु-संत तो था नहीं. उसने पुलिस के ऊपर हमला करने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई की गई. अब यदि हमारी पुलिस पर हमला होगा तो वो शांति से नहीं बैठेगी, वो जवाब देगी. बदलापुर में भी पुलिस ने जवाब दिया.”

महाराष्ट्र में एनकाउंटर को बढ़ावा दिया जाना चाहिए? इस सवाल पर फडणवीस ने कहा, “हम एनकाउंटर में यकीन नहीं रखते और मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना ​​है कि कानून का पालन किया जाना चाहिए और तदनुसार अपराधी को दंडित किया जाना चाहिए और यह शीघ्रता से किया जाना चाहिए. साथ ही मैं ये भी कहूंगा कि हमारी पुलिस हमला होने पर ताली नहीं बजाएगी. उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई.”

यौन उत्पीडन का आरोपी था मारा गया युवक

गौरतलब हो कि इस सप्ताह के शुरू में बदलापुर के एक स्कूल में 2 बालिकाओं के यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने तब मार गिराया था, जब गिरफ्तारी के बाद उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली थी और एस्कॉर्टिंग टीम पर गोली चला दी थी. इसलिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई में उसे मारना पड़ा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

2 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago