आस्था

नवरात्रि में कपूर के ये चमत्कारी उपाय जल्द दिलाएंगे आर्थिक तंगी से छुटकारा, बरसेगी मां अंबे की कृपा

Shardiya Navratri 2024 Kapur ke Upay: वैसे तो नवरात्रि में अनेक प्रकार के उपाय किए जाते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्रि के दौरान कपूर से जुड़े कुछ उपाय घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत खास माने गए हैं. मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में कपूर से जुड़े उपाय को करने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावा अगर घर-परिवार में किसी प्रकार का विवाद या मनमुटाव है तो इससे मुक्ति पाने के लिए भी कपूर के उपाय चमत्कारी साबित हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में कूपर से जुड़े कुछ विशेष उपाय.

नवरात्रि में कपूर के उपाय | Kapur Ke Upay

शारदीय नवरात्र के दौरान घर में कपूर को जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. घर में खुशहाली बनी रहती है.

नवरात्रि में आरती के दौरान कपूर का प्रयोग किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे नवरात्रि में अष्टमी या नवमी के दिन 5 लौंग और एक कपूर जलाकर मां महागौरी या मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. साथ ही साथ घर-परिवार में खुशहाली और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करें लौंग के ये उपाय, मां दुर्गा की कृपा से हमेशा रहेंगे खुशहाल, बढ़ेगी धन-दौलत!

अगर घर-परिवार में किसी प्रकार का विवाद या घर के सदस्यों से मनमुटाव है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान कपूर में घी मिलाकर मां दुर्गा की आरती करें. कहा जाता है कि ऐसा नवरात्रि कपूर और घी के इस उपाय से विवाद और मनमुनटाव दूर होता है.

अगर आपको बुरे सपने आते हैं, तो ऐसे में नवरात्रि के दौरान सोते समय तकिया के नीचे कपूर को रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है और यह उपाय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में मिले ये संकेत तो समझिए मां दुर्गा हैं प्रसन्न, घर में जल्द आएगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago