एलआईसी की इस स्कीम में छोटी बचत से भी जुटा सकते हैं मोटा फंड
LIC Jeevan Anand Policy: सभी के जीवन में बचत एक बेहद जरूरी चीज होती है. कब आपको अचानक से पैसों की जरूरत पढ़ जाए यह कहा नहीं जा सकता. इसीलिए अगर आपके पास एक अच्छी खासी बचत होती है तो आपको बुरे समय में भी परेशान होने की जरूरत नहीं होती. हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी बचत एक सुरक्षित स्थान पर रखी जाए, जहाँ से उसे अच्छा रिटर्न मिले.
इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इस दिशा में एक बेहतरीन विकल्प है. LIC में हर आयु के लोगों के लिए प्लान उपलब्ध हैं जिनमें थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी आप मोटा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. ऐसी ही एक स्कीम है एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी, जिसमें रोजाना के हिसाब से महज 45 रुपये बचाकर आप 25 लाख रुपये पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
अगर आप कम प्रीमियम पर एक अच्छा फंड जुटाना चाहते हैं, तो जीवन आनंद पॉलिसी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह योजना टर्म प्लान के समान है, जहां आप अपनी पॉलिसी की अवधि के दौरान प्रीमियम का भुगतान करते हैं. इस योजना में पॉलिसीधारक को एक से अधिक मैच्योरिटी बेनिफिट मिलते हैं. एलआईसी की इस स्कीम में न्यूनतम एक लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है.
LIC जीवन आनंद पॉलिसी के तहत, आप लगभग 1358 रुपये महीने का निवेश करके 25 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. अगर आप इसे प्रति दिन देखें, तो आपको केवल 45 रुपये रोज़ बचाने होंगे. यह बचत आपको लंबे समय तक करनी होगी. इस योजना में, यदि आप 45 रुपये रोज़ की बचत करते हैं और 35 साल तक निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी के समय आपको 25 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें:PM Internship Scheme क्या है? ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यदि आप हर साल 16,300 रुपये का निवेश LIC जीवन आनंद पॉलिसी में 35 साल तक करते हैं, तो कुल जमा राशि 5,70,500 रुपये होगी. इस पॉलिसी के अनुसार, आपका बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होगा. मैच्योरिटी अवधि के बाद, इसमें रिविजनरी बोनस के रूप में 8.60 लाख रुपये और फाइनल बोनस के रूप में 11.50 लाख रुपये जोड़े जाएंगे. LIC की जीवन आनंद पॉलिसी में दो बार बोनस प्रदान किया जाता है, लेकिन इसके लिए आपकी पॉलिसी का टर्म 15 साल होना आवश्यक है.
भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन आनंद पॉलिसी के पॉलिसीहोल्डर को इस योजना के तहत कोई टैक्स छूट नहीं मिलती. हालांकि, इसके फायदों में चार प्रकार के राइडर्स शामिल हैं: एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर, और न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर.
इस पॉलिसी में डेथ बेनेफिट की सुविधा दी गई है, जिसका मतलब है कि यदि पॉलिसीहोल्डर की किसी कारणवश मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी डेथ बेनिफिट प्राप्त होगा. यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी के मैच्योर होने से पहले होती है, तो नॉमिनी को समय एश्योर्ड के बराबर राशि दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…