शारदीय नवरात्रि 2024.
Shardiya Navratri 2024 Mistakes: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है. शारदीय नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर को होगा और दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस बार की शारदीय नवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस साल मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा. नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में पूजा-पाठ करने वालों को कुछ गलतियों से सावधान रहना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
अगर शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करना चाहते हैं तो पहले घर को अच्छे से साफ करें. घर के पूजा मंदिर या पूजन स्थल को साफ करें. नवरात्रि के दौरान पूजन स्थल पर या घर के पूजा मंदिर में किसी प्रकार की गंदगी ना रहने दें.
शारदीय नवरात्रि आरंभ होने से पहले ही घर से उन चीजों को बाहर कर दें जो अनुपयोगी हैं. पूजा घर से खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और बेकार पड़ी चीजों को हटा दें. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है.
घर के मंदिर में मां दुर्गा की एक तस्वीर या चित्र लगाएं. ध्यान रहे कि अगर घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं तो उसका आकार अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए. ऐसा शास्त्रों के जानकार बताते हैं.
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में ‘अखंड ज्योति’ जलाने से पहले जान लें ये खास नियम, पूरी होगी मनोकामना
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना करने वालों को तामसिक भोजन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए. नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों तक सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन करना अच्छा नहीं माना गया है. ऐसा करने से पूजा-पाठ का संपूर्ण फल नहीं मिलता है.
नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने के लिए घर के मंदिर में स्नान करने के बाद ही प्रवेश करें. स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और उसके बाद ही पूजन की सामग्रियों को छूएं.
शारदीय नवरात्रि में पूजन के दौरान मां दुर्गा को भूलकर भी अपवित्र भोग ना लगाएं. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को हमेशा शु्द्धता का ध्यान रखकर बनाया गया भोग ही अर्पित करें. मां दुर्गा को अपवित्र भोग लगाने से पूजा संपूर्ण फल नष्ट हो जाता है. ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें.
नवरात्रि के दौरान अधिकांश भक्त अपने घर में अखंड दीपक जलाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अखंड ज्योति जलाने का विचार कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जो अखंड ज्योति जलाएं वह पूरे 9 दिन बिना बुझे जले. नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति का बीच में बुझना अशुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…