देश

राजस्थान उप-मुख्यमंत्री के बेटे पर ट्रैफिक नियम तोड़ने, पुलिस एस्कॉर्ट के दुरुपयोग का आरोप, वीडियो वायरल

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर उप-मुख्यमंत्री के बेटे पर ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाने का आरोप है. वहीं पुलिस एस्कॉर्ट का दुरुपयोग करने का आरोप है. यूजर्स वायरल वीडियो को लेकर उपमुख्यमंत्री के बेटे को ट्रोल कर रहे हैं.

उप-मुख्यमंत्री के बेटे का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि एक ओपन जीप में चार युवक बैठे हुए हैं. जिसमें एक शख्स उप-मुख्यमंत्री बैरवा का बेटा और उसकी बगल वाली सीट पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का बेटा बताया जा रहा है. सभी खुली जीप में सवार होकर जयपुर की सड़कों पर घूम रहे हैं. वहीं जीप के पीछे राजस्थान पुलिस की गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही है. जीप में सवार सभी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां भी उड़ाते हुए दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो में जीप के पीछे पुलिस की जो गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही है, वो राजस्थान के परिवहन विभाग के नाम से रजिस्टर्ड है. वो विभाग उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के अंदर ही आता है. ऐसे में लोग इस मामले को काफी गंभीर बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूटा

वायरल वीडियो में सुविधाओं के दुरुपयोग के आरोप ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा किया है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, कहते हुए कि नेताओं के बच्चों को विशेष छूट क्यों दी जा रही है? वीडियो के सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है.


ये भी पढ़ें- भद्रक जिले में 48 घंटे के लिए निलंबित की इंटरनेट सेवाएं, जानें ओडिशा सरकार ने क्यों उठाया ये कदम


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago