श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास.
Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nyas: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास द्वारा न्यूयॉर्क सिटी में धर्म यात्रा निकाली गई. जिसमें मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के बारे में लोगों को बताया गया. न्यूयॉर्क शहर में धार्मिक यात्रा के दौरान पैम्फलेट के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया गया. इस दौरान कई श्रीकृष्ण भक्त मौजूद रहे. अमेरिका में लोगों को यह भी बताया गया कि मथुरा में किस प्रकार मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई. श्रीकृष्ण के भक्तों ने पर्चे के जरिए मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने के संबंध में लोगों को सच्चाई से अवगत कराया गया.
इसके अलावा इस मामले को लेकर न्यायालय की कार्रवाई से भी अवगत कराया गया. साथ ही साथ सभी सनातनियों को श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया. साथ ही साथ सभी देशी-विदेशी और एनआरआई लोगों को भी श्री कृष्ण जन्मभूमि की सच्चाई के बारे में विस्तार से बताया गया. श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति आंदोलन के बारे में बताया गया कि यह पहला ऐसा आंदोलन है जो सात समुंदर पार तक पहुंचा है. जो कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की पुकार है.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…