खेल

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा मैच

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के 22वें मैच में मंगलवार को पाकिस्तान और कनाडा के बीच टक्कर होगी. टूर्नामेंट में बने रहने और सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. पाकिस्तान का अब सुपर-8 में क्वालीफाई करना लोहे के चने चबाने जैसा है. टूर्नामेंट की शुरुआत में यूएसए और फिर भारत से हारने के बाद अब बाबर सेना पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश

ग्रुप-ए में पाकिस्तान पहले दो मैचों में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है. यूएसए ने टूर्नामेंट में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप-ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. वहीं, कनाडा तीसरे नंबर पर है. बड़े-बड़े दावे करने वाली पाकिस्तानी टीम को अब अगले राउंड में प्रवेश करने के लिए न सिर्फ खुद के खेल में सुधार करने की आवश्यकता है, बल्कि अब उसे अपने ग्रुप में अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

अमेरिका से हारना बुरे सपने से कम नहीं

बाबर सेना के लिए अब तक यह टूर्नामेंट बुरे सपने की तरह रहा है, जिसमें सबसे बड़ा उलटफेर संयुक्त राज्य अमेरिका से हारना था. विश्व कप खेलने के लिए संन्यास से वापस आने वाले मोहम्मद आमिर के लिए पहला मैच भूलने योग्य रहा. सुपर ओवर में उन्होंने 18 रन खाए. हालांकि भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की और अपने चार ओवर में उन्होंने 15 डॉट गेंदें डाली, जबकि दो विकेट भी उन्हें हासिल हुए. ऐसे में मंगलवार को पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि आमिर उनके लिए किफायती साबित हों.

कनाडा का शानदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट में कनाडा के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में न्यूयॉर्क की स्लो पिच पर निकोलस किरटॉन से कनाडा को काफी उम्मीदें होंगी, जो शानदार लय में नजर आ रहे हैं. इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर हो चुके हैं और कनाडा टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयुब, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर.

कनाडा- आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किरटॉन, श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), डिल्लों हेलिगर, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर क्रिस गेल की वापसी, इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज चैंपियंस की करेंगे अगुवाई

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago