Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सात समुंदर पार पहुंचा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन, न्यूयॉर्क शहर में धार्मिक यात्रा के दौरान बांटे गए पैम्फलेट

Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nyas: न्यूयॉर्क शहर में धार्मिक यात्रा के दौरान पैम्फलेट के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया गया.

Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nyas

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास.

Shri Krishna Janmabhoomi Mukti Nyas: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास द्वारा न्यूयॉर्क सिटी में धर्म यात्रा निकाली गई. जिसमें मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के बारे में लोगों को बताया गया. न्यूयॉर्क शहर में धार्मिक यात्रा के दौरान पैम्फलेट के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया गया. इस दौरान कई श्रीकृष्ण भक्त मौजूद रहे. अमेरिका में लोगों को यह भी बताया गया कि मथुरा में किस प्रकार मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई. श्रीकृष्ण के भक्तों ने पर्चे के जरिए मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने के संबंध में लोगों को सच्चाई से अवगत कराया गया.

इसके अलावा इस मामले को लेकर न्यायालय की कार्रवाई से भी अवगत कराया गया. साथ ही साथ सभी सनातनियों को श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया. साथ ही साथ सभी देशी-विदेशी और एनआरआई लोगों को भी श्री कृष्ण जन्मभूमि की सच्चाई के बारे में विस्तार से बताया गया. श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति आंदोलन के बारे में बताया गया कि यह पहला ऐसा आंदोलन है जो सात समुंदर पार तक पहुंचा है. जो कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की पुकार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital