आस्था

शुक्र का हुआ वृश्चिक राशि में प्रवेश, आर्थिक नुकसान से ये 3 राशि वाले होंगे परेशान; 7 नवंबर तक रहें संभलकर

Shukra Gochar 2024: धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि का कारक ग्रह शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो चुका है. शुक्र ग्रह का 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर हुआ है. शुक्र देव इस राशि में 7 नवंबर तक रहने वाले हैं. शुक्र का यह राशि परिवर्तन राशिचक्र की तीन राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. इन राशियों से जुड़े लोगों के जीवन पर शुक्र-गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में शुक्र गोचर के दौरान इन राशियों से जुड़े जातकों को खास सतर्क रहना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान धन-हानि का संकेत है. इसके अलावा सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह राशि परिवर्तन किन तीन राशियों को खास तौर पर प्रभावित करेगा.

मेष राशि

शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना मेष राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. इस दौरान जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को खास सतर्क रहना होगा. विरोधी परेशान कर सकते हैं. इसके अलावा प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है. नौकरी में परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न होगी. कारोबार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. शुक्र गोचर की अवधि में जीवनसाथी के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा. वैवाहिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. लव पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है. मानसिक तनाव हो सकता है.

मिथुन राशि

इस राशि के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई बड़े उतार-चढ़ाव को लेकर आएगा. इस दौरान बने हुए काम बिगड़ सकते हैं. कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करना पड़ेगा. साथ ही काम का बोझ बढ़ेगा. मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. मानसिक तनाव रहेगा. सेहत बिगड़ सकती है. शुक्र गोचर की अवधि में किसी से विवाद हो सकता है. किसी केस को लेकर धन-हानि हो सकती है.

धनु राशि

शुक्र गोचर की अवधि में धनु राशि के जातक को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही इस दौरान खर्च बेहिसाब बढ़ेगा. आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सुख की सुविधाओं पर धन खर्च होगा. बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है. इस दौरान कई जगहों की यात्राएं करनी पड़ सकती है. यात्रा से धन का नुकसान होगा. शीरीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा. मानसिक थकान बना रहेगा. खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा. सेहत के लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा!

Dipesh Thakur

Recent Posts

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

7 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

13 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

16 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…

39 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: चुनौतियां और संघ’ का भव्य विमोचन: डॉ. नसीब अली बोले-“संघ को समझना आसान नहीं, उसके काम को समझने की ज़रूरत”

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…

49 minutes ago