दिल्ली हाई कोर्ट ने PFI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक इब्राहिम पुथानाथानी की ओर से दायर याचिका पर NIA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 11 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. निचली अदालत ने इब्राहिम पुथानाथानी को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत गुहार लगाई है.
एनआईए के मुताबिक पीएफआई, उसके पदाधिकारियों और सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने की आपराधिक साजिश रची और इस उद्देश्य के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर चलाए. इब्राहीम पर साल 2022 में अप्रैल के महीने में केस दर्ज हुआ था, जब पीएफआई के ठिकानों पर पूरे देश में कई जगह छापेमारी कार्रवाई हुई थी. इसके बाद सितंबर 2022 को पीएफआई पर बैन लगा दिया था.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबियों के ठिकानों पर मारा छापा
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 27 सितंबर 2022 को अधिसूचना जारी की गई थी. पीएफआई और उसके सहयोगियों या मोर्चो को तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए गैर कानूनी संघ घोषित किया गया है. यूएपीए की धारा 3(1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र ने पीएफआई ही नहीं, कई अन्य संगठनों पर भी बैन लगाया है. इनमें ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, रिहैब फाउंडेशन इंडिया, नेशनल विमंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट जैसी संस्थाएं शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…