आस्था

4 दिन बाद सोने की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, धन के कारक शुक्र करेंगे गोचर

Shukra Gochar 2024 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, ऐश्वर्य दांपत्य जीवन और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र देव चार दिन बाद यानी 7 नवंबर को गोचर करने जा रह हैं. शुक्र देव इस दिन तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में शुक्र की उपस्थिति 28 दिसंबर तक रहेगी. ऐसे में शुक्र का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा, जानिए.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का यह गोचर मेष राशि वालों के भाग्य भाव में होने वाला है. ऐसे में शुक्र गोचर की पूरी अवधि में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. साथ ही यात्रा के योग बनेगे, जिससे धन लाभ हो सकता है. शुक्र गोचर के दौरान मानसिक शांति बनी रहेगी. नौकरीपेशा वालों को और अच्छा अवसर प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

शुक्र देव कन्या राशि वालों के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे. शुक्र के इस गोचर से करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा. पदोन्नति संभव है. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. व्यापार में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. ऐश्वर्य और सुख के साधन बढ़ेंगे.

कुंभ राशि

शुक्र देव कुंभ राशि के 11वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसा में धन प्राप्ति के कई मार्ग खुलेंगे. शुक्र देव और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरपेशा लोगों की तरक्की के मार्ग खुलेंगे. व्यापार से धन लाभ होगा.

यह भी पढ़ें:  2025 में शनि-गुरु बदलेंगे अपनी चाल, 6 राशि वालों के पूरे होंगे अरमान

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago