सांकेतिक फोटो.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में शनिवार (2 नवंबर) सुबह सुरक्षा बलों (Security Forces) ने मुठभेड़ (Encounter) के दौरान दो आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया. सुरक्षा बलों द्वारा हलकान गली इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
आतंकवाद विरोधी अभियान एक दिन पहले दो प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ है. उत्तर प्रदेश के दो लोगों को बडगाम जिले में गोली मार दी गई थी. पिछले दो हफ्तों में कश्मीर घाटी में प्रवासियों पर यह चौथा टारेगेटेट हमला (Targeted Attack) है.
इससे पहले शनिवार सुबह श्रीनगर के खयनार इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक अन्य मुठभेड़ शुरू हुई थी.
इससे पहले बीते 29 अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर हमला करने के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. सेना यह ऑपरेशन 27 घंटे तक चला और 29 अक्टूबर की सुबह खत्म हुआ था.
मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इस बीच वृद्धि देखी गई है. बीते 24 अक्टूबर को गुलमर्ग के बूटापथरी इलाके में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में जवानों के साथ 2 पोर्टरों की भी मौत हो गई थी. सबसे घातक हमला 20 अक्टूबर को हुआ था, जब गांदेरबल जिले में एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने एक स्थानीय डॉक्टर और बिहार के दो श्रमिकों सहित सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जम्म कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा है कि आतंकवादी हमलों (Terrorist Attacks) में वृद्धि नवगठित सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हो सकता है और उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग की.
-भारत एक्सप्रेस
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…