आस्था

Lord Shiva: घी से बल तो चीनी से धन, जानें शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से मिलता है कैसा फल

Lord Shiva: हिंदू धर्म में भगवान शिव को लोक कल्याणकारी माना गया है. ऐसी मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर रहने वाले त्रिदेवों में से एक भगवान शिव को अगर पूरे मन और भक्ति भाव से कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है.

भोलेनाथ करते हैं कल्याण

माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव जी की कुछ पसंदीदा चीजों को चढ़ाने से अलग-अलग तरह के फल मिलते हैं. आइए जानते हैं, किन चीजों को चढ़ाने पर भगवान शंकर कैसा फल देते हैं.

किन चीजों पर शिव जी होते हैं प्रसन्न

माना जाता है कि भगवान शिव को पंचामृत काफी पसंद है. इसके अलावा उन्हें इत्र, चिरौंजी, मिश्री, दूध, भांग, धतूरा, बेल पत्र और चंदन भी चढ़ाया जाता है. अगर आप किसी मंदिर में शंकर जी के शिवलिंग पर जल अर्पण करने जा रहे हैं तो, इन चीजों को जल में अवश्य मिला लें. ये चीजें हैं दूध, शहद, चंदन, केसर और दही इसके अलावा घी और चीनी भी मिलाई जा सकती है.

शिवलिंग को चीजों को अर्पण करने पर मिलने वाले फल

शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते हुए जो कोई भी पूरे भक्ति भाव से उन पर जल चढ़ाता है, तो माना जाता है कि उसके स्वभाव में नरमी आती है और उसका आचरण अति उत्तम हो जाता है. इसी तरह शहद चढ़ाने से व्यक्ति के अंदर शहद की मिठास की तरह ही उसके कर्म और विचारों में शुद्धता आती है और उसकी वाणी मधुर बन जाती है.

वहीं शिव जी को दही चढ़ाने के मामले में माना जाता है कि इससे व्यक्ति का स्वभाव गंभीर होता है. चूंकि घी शक्ति वर्धक है, इसीलिए इसके चढ़ाने से शारीरिक शक्ति का विकास होता है. वहीं केसर को शिवलिंग पर चढ़ाने से हमारे विचारों में पवित्रता आती है.

ये भी पढ़ें: Tips For Luck: गुलाब से पूरे होंगे ख्वाब, मंगलवार के दिन करना होगा यह काम

जिस तरह चंदन की सुगंध और गुण से सांप जैसे जहरीले जीव उससे लिपटे रहते हैं, उसी तरह इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से हमारा आकर्षण चारों तरफ बढ़ता है और समाज में लोकप्रियता मिलती है. भांग चढ़ाने से हमारे अंदर मौजूद तमाम तरह की बुराइयां दूर होती है तो चीनी से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. इसके अलावा शिव जी को भोग के रूप में मौसमी फल भी चढ़ाया जा सकता है, जिससे शिवजी से आरोग्यता का वरदान मिलता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

59 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago