अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव
Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने शनिवार आधी रात को हंगामा किया. मामला मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) से जुड़ा है. रेलवे स्टेशन पर रात लगभग 11 बजे पूछताछ केंद्र पर लगे माइक से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारों की आवाज आने लगी. जिससे वहां मौजूद यात्री भौचक्के रह गए. इतना ही नहीं, माइक से डिंपल यादव को वोट देने की अपील भी की गई. इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई.
वहीं, इस मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही जीआरपी भी अपने स्तर से इस मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हरकत किसने की है.
स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि रेलवे यूनियन से जुड़े कुछ पदाधिकारी प्रयागराज किसी सम्मेलन में जा रहे थे. रात में पूछताछ केंद्र खाली था, जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचकर रिकॉर्डेड मैसेज चला दिए. इस दौरान 15 से 20 बार ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए. हालांकि, इस मामले पर रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सपाई बौखलाए हुए हैं. ये घटना उनकी हार को दर्शाती है. इस मामले में तथ्य जुटाए जा रहे है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में भी की जाएगी.
बता दें कि समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Bypoll) खाली हई थी. इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है. सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. सैफई परिवार के लिए मैनपुरी सीट को बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए पूरा परिवार एक हो गया है. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव खुद दिन-रात प्रचार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…