सूर्य देव ऊर्जा और जीवन शक्ति के स्रोत हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है. जब सूर्य किसी राशि में गोचर करता है, तो यह वहां स्थित अन्य ग्रहों की ऊर्जा को प्रभावित करता है. सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश ले चुके हैं, जिससे विभिन्न प्रभाव देखने को मिलेंगे.
गोचर तिथि और समय
12 फरवरी 2025 को रात 10:03 बजे सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं.
जब भी सूर्य और शनि की युति बनती है, तब देश-दुनिया में अशांति, तनाव और अप्रत्याशित घटनाएं घटित होने की संभावना बढ़ जाती है. इस दौरान कई लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
शनि-सूर्य का यह संयोग राजनीतिक दृष्टिकोण से भी चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिससे बड़े बदलाव और विवाद हो सकते हैं.
सूर्य हर राशि में लगभग 30 दिन तक रहता है, फिर दूसरी राशि में प्रवेश करता है. एक कैलेंडर वर्ष में सूर्य का गोचर 12 बार होता है.
चंद्र राशि के अनुसार, यदि सूर्य तीसरे, छठे, दसवें या ग्यारहवें भाव में स्थित होता है, तो जातक को शुभ फल प्राप्त होते हैं. वहीं, अन्य भावों में सूर्य प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.
सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का कारक ग्रह है. इसका प्रभाव व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन पर विशेष रूप से पड़ता है.
सकारात्मक गोचर: कार्यस्थल और रिश्तों में सफलता मिलती है, नेतृत्व क्षमता बढ़ती है.
नकारात्मक गोचर: व्यक्ति कमजोर महसूस कर सकता है और दूसरों के दबाव में आ सकता है.
अशुभ प्रभाव:
शुभ प्रभाव:
सूर्य देव की पूजा करें
पवित्र नदियों में स्नान करें
दान करने से मिलेगा शुभ फल
Note: यहां प्रदान की गई जानकारी केवल मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि Bharat Express किसी भी जानकारी या मान्यता की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या विश्वास को अपनाने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करें.
इसे भी पढ़ें- यहां पर जान लीजिए साल 2025 में किस दिन से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, नोट करें शुभ मुहूर्त
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…