शख्स ने अपनी कार को सिक्कों से सजाया
Viral Video: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब वीडियो देखी होंगी जिसे देख कर लोग सिर पकड़ लेते हैं. कई बार तो ऐसी वीडियो भी देखने को मिल जाती है जिसे देखने के बाद अपने ही आंखों पर भरोसा नहीं होता है. आज हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक कार को अनोखे अंदाज में सजाया गया है. इस कार की पूरी बॉडी सिक्कों से ढकी हुई है जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में ये वीडियो कार चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद लोग इसकी अद्भुत कारीगरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इस कार को इतने बारीकी और खूबसूरती के साथ सजाया गया है कि इसके हर हिस्से दरवाजे, बोनट, छत और यहां तक कि साइड मिरर भी पूरी तरह से सिक्कों से सजाया गया है. सिक्के इतने बारीक तरीके से लगाए गए हैं कि कार का रंग पूरी तरह से बदलकर चादी के जैसे चमक रहा है. इस अनोखी सजावट के कारण कार का रूप इतना आकर्षक हो गया है कि इसे ‘पैसे वाली कार’ के नाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: गजब! ये महिला घर से ऑफिस आने-जाने के लिए रोज करती है फ्लाइट का इस्तेमाल, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे सिर
इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर @experiment_king नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो के कैप्शन में पैसे वाली कार लिखा गया है जो इस अनोखी क्रिएटिविटी को और भी खास बना देता है. लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ ने इसे कला का बेहतरीन नमूना बताया तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब 1 रुपये के सिक्के बाजार में चलना बंद हो गए तो ऐसा ही करना पड़ा. अब तक इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…