उत्तर प्रदेश

Noida : नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, कांबिंग के दौरान पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. घटना आज सुबह सेक्टर-83 स्थित गंदे नाले के पास हुई, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने कार तेज चलाकर भागने का प्रयास किया. शक होने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों की कार एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले के किनारे बनी सुरक्षा दीवार से टकरा गई.

पुलिस पर झोंका फायर

इसके बाद बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान नियाजुल मलिक (23) के रूप में हुई है. नियाजुल थाना चंदौसी, जिला संभल का निवासी है.

वहीं, पुलिस ने कांबिंग के दौरान तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सलमान (24), तौसीफ मलिक (20) और फैजान मलिक (20) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 16 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, चोरी में प्रयुक्त एक होंडा सिविक कार, एक कट्टा एमसी ट्रांसफार्मर प्लेट, चोरी में प्रयुक्त उपकरण (पेचकस, प्लास, पाना, चाबी), एक अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खाली कारतूस और एक-एक चाकू बरामद किया है.

यह भी पढ़ें- New Delhi Stampede: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एनएसईजेड क्षेत्र और गांव याकूबपुर के पास से ट्रांसफार्मर के उपकरण और ऑयल (तेल) चोरी किया था. वे चोरी का माल बेचने के लिए कार में सवार होकर जा रहे थे. इस संबंध में थाना फेज-2 में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. दोनों मुकदमे विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत दर्ज हैं. इसके अलावा थाना फेज-3 में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

2 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago