Surya Gochar 2023: सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा कहा जाता है. 14 जनवरी के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खरमास के एक माह के अंतराल के बाद जब सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पवित्र त्योहार मनाया जाता है.
मकर राशि में गोचर करने से पहले सूर्य अभी धनु राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ खास संयोग बनते हैं. ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सूर्य के इस गोचर का काफी लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा.
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
सूर्य की इस बदली हुई चाल का लाभ कन्या राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा. इस दौरान दांपत्य संबंधों में सुधार होगा तो कन्या राशि वाले करियर की नई ऊंचाइयों को छूएंगे. वहीं गोचर काल में इस राशि वालों के विदेश यात्रा की भी संभावना है.
सूर्य के इस गोचर से इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. वहीं गोचर के असर से व्यापार में भी विस्तार हो सकता है तो परिवार में किसी मांगलिक कार्य का भी आयोजन होने की संभावना है.
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
सूर्य देव के मकर राशि में आते ही कुंभ राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. धन के मामले में इस राशि वालों को एक से अधिक जगहों से लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं व्यापार के सिलसिले में इन्हें लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है.
इस दौरान इनको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी. वहीं सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है. साथ ही इस दौरान आपको करियर के संबंध में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. गोचर काल में शारीरिक रूप से भी कुंभ राशि वाले फिट रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करने से हो सकता है नुकसान, झेलनी पड़ सकती है सूर्यदेव की नाराजगी
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. इस दौरान रोजगार से जुड़ी कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसे सुनकर आपको प्रसन्नता होगी. वहीं व्यापार में कोई नई डील हो सकती है, जिसकी वजह से इस समय आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं.
व्यापार में कोई काम साझेदारी में करने पर उसमें सफलता मिलेगी. वहीं सूर्य के प्रभाव से सरकारी काम से धन लाभ होने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…