आस्था

16 सितंबर से सूर्य की तरह चमकेगी इन 8 राशि वालों की तकदीर, नौकरी-व्यापार में होगा ये लाभ

Surya Gochar September 2024 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कन्या राशि में सूर्य देव एक साल बाद प्रवेश करेंगे. इस राशि में केतु पहले से मौजूद है. ऐसे में कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति होगी. कन्या राशि में केतु की उपस्थिति साल 2025 तक रहने वाली है. सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से यह कन्या संक्रांति कहलाएगा. सूर्य का यह गोचर आठ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है. आइए जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन 8 राशियों के लिए लकी साबित होगा.

कब होगा सूर्य का कन्य राशि में गोचर?

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव सोमवार, 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव इस स्थिति में 16 अक्टूबर तक रहेंगे. इसके बाद 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

सूर्य-गोचर 2024 किन 8 राशियों के लिए शुभ

सूर्य का यह गोचर कुल मिलाकर आठ राशियों को प्रभावित करेगा. इन राशियों को सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में नौकरी-व्यापार में खास तरक्की देखने को मिलेगी. सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष और वृषभ राशि से जुड़े जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इसके अलावा इस दौरान नौकरी-व्यापार से जुड़े अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में पदोन्नति का लाभ प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शुक्र के गोचर से इन 5 राशि वालों का जीवन होगा खुशहाल, 25 दिन मिलेगा राजयोग जैसा सुख

इसके अलावा सूर्य से इस गोचर से मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को भी खास लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में तरक्की होगी. साथ ही व्यापार में आर्थिक स्थित पहले से काफी मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का अवसर प्राप्त होगा.

सूर्य का यह राशि परिवर्तन वृश्चिक धनु और मकर राशि से जुड़े जातकों के लिए भी शुभ और लाभकारी है. इन राशियों से जुड़े जातकों के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव होगा. जॉब में प्रमोशन का लाभ मिलेगा. सूर्य-गोचर की अवधि में घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. पिता से आर्थिक लाभ होगा. जमीन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी.

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या करें?

रविवार को रूबी रत्न धारण करें. इस रत्न को पहनने से पहले उसे गंगाजल और दूध से शुद्ध करें. सूर्य ग्रह का रूबी रत्न सीधे हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना शुभ माना गया है.

कुंडली के सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार का व्रत रखें. साथ ही इस दिन गाय या किसी गरीब को गुड़ खिलाएं.

सूर्य ग्रह के मजबूत करने के लिए नियमित रूप से पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें. पिता या घर के बड़े सदस्यों की की सेवा करें.

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक दिन उगते हुए सूर्य को तांबे से लोटे से जल अर्पित करें. जल में रोली और लाल फूल जरूर मिलाएं.

अगर कुंडली का सूर्य कमजोर है तो गुड़ खाकर घर के बाहर निकलें या. इसके अलावा रविवार को 12 मुखी रुद्राक्ष लाल धागे में पिरोकर गले में पहनें.

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण से बदल जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत; 17 सितंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

17 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

35 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago