आस्था

सूर्य-गोचर से बढ़ेंगी इन राशियों की मुश्किलें, कल से 30 दिनों तक रहना होगा खास सतर्क

Surya Gochar Bad Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना में ग्रहों के गोचर का खास महत्व है. ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर भी राशिचक्र की सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, सूर्य का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए अच्छा नहीं है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन की अवधि में खास सतर्क रहना होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य का गोचर किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

सिंह राशि

वैसे तो सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी माने गए हैं लेकिन सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि के लिए अच्छा नहीं है. सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में कुछ ना कुछ मानसिक परेशानियों रहेंगी. सूर्य-गोचर की अवधि में क्रोध की अधिकता रहने वाली है. ऐसे में इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. ऐसा ना करने पर बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके अलावा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी-व्यापार में आर्थिक नुकसान संभव है. प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है. ऐसे में समाजिक कार्यों को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा.

धनु राशि

सूर्य के गोचर से जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे. मानसिक स्थिति में भी परिवर्तन होगा. कार्यस्थल पर काम में मन नहीं लगेगा. परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन उदास रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. कार्यस्थल पर विरोधियों से मनमुटाव हो सकता है. समाजिक छवि धूमिल हो सकती है. आर्थिक मामलों में बहुत होशियारी से फैसला लेना होगा. रिलेशलशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए धन का निवेश करने से पहले बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें.

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. नौकरी-व्यापार में कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. कार्यों को लेकर दवाब बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दफ्तर में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा. ऐसे में सेहत को लेकर खास सतर्क रहना होगा. आर्थिक मामलों में भी बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा.

यह भी पढ़ें: शनि के मार्गी होते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Dipesh Thakur

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

39 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

42 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago