देश

“सीएम योगी के विरोध में विधायकों को उकसाया जा रहा”, लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मुख्यमंत्री पर फोड़ने की हो रही कोशिश

लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को अपेक्षा के मुताबिक, सीटों पर जीत नहीं मिली है. यूपी में बीजेपी ने 80 में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिसके बाद नेतृत्व को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़ें होने के साथ ही चर्चाएं शुरू हो गईं थीं. सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और उनकी राजनीतिक क्षमता पर सवाल उठने शुरू हो गए. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी के विरोध में विधायकों को उकसाया जा रहा है.

पोस्ट में ये भी कहा गया है कि विधायकों को उकसाने का काम उत्तर प्रदेश के किसी पूर्व/वर्तमान उपमुख्यमंत्री द्वारा ‘ऊपर’ से आ रहे निर्देशों के आधार पर हो रहा है. पोस्ट में आगे लिखा गया है कि “किसी तरह से चुनाव में हुई ‘हार’ का पूरा भार योगी आदित्यनाथ पर डालने के उपक्रम चल रहे हैं. ‘ऊपर’ के लोग राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया का भी पूर्ण ‘सदुपयोग’ कर रहे हैं. ”

हालांकि इसी पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि “आज के संदर्भ में देखा जाए तो भले ही पार्टी में नरेन्द्र मोदी के उत्तराधिकार पर संशय हो, पर जनता ने वह पद 2019 से ही योगी को दे रखा है. आज भी, राष्ट्रीय परिदृश्य में योगी की छवि को कोई क्षति नहीं पहुंची है. उत्तर प्रदेश की राजनीति और पार्टी की आंतरिक राजनीति चाहे जो भी हो, भाजपा के अगले नेता के रूप में जो स्वीकार्यता योगी की है, वह अभी किसी अन्य नेता की नहीं है. हालांकि, हर बड़े नेता का लक्ष्य प्रधानमंत्री पद होता है, पर प्रारब्ध ही अंतिम चुनाव करता है.”

यह भी पढ़ें- “पहले मुहर्रम में यूपी की सड़कें सूनी हो जाती थीं”, सीएम योगी बोले- ताजिया के नाम पर अब किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी

पोस्ट में आगे लिखा है कि “यदि चुनाव में 71 और 63 सीटों की जीत का श्रेय कोई लेता है, तो 33 का श्रेय भी वहीं जाना चाहिए. प्रश्न यह होना चाहिए कि टिकट किसने बाँटे थे? दागी लोगों को पार्टी में लाकर, 6 महीने में टिकट क्यों दिया गया?

हर नेता के उत्थान की राह में षड्यंत्र अपने ही लोग करते हैं. जो भी विधायकों को उकसा रहे हैं, वो यह भूल जाएं कि योगी के चेहरे के बिना भाजपा 2027 में वापसी कर लेगी. योगी को यूपी से हटाने का प्रभाव आपको बिहार से लेकर कर्नाटक तक दिखेगा. अपने भविष्य की अंत्येष्टि हेतु लकड़ियां इकट्ठा करना बंद कीजिए (पूर्व/वर्तमान) उपमुख्यमंत्री जी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago