आस्था

Surya Ketu Yuti: पितृ पक्ष से पहले सूर्य-केतु आमने-सामने, मुश्किल में पड़ेंगी ये 3 राशियां

Surya Ketu Yuti Effect on Zodiac: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव आज यानी 16 सितंबर को सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. पितृ पक्ष से पहले सूर्य का यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जैसे ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो वहां उनके साथ केतु की युति होगी. यानी कन्या राशि में सूर्य और केतु आमने-सामने होंगे. कन्या राशि में सूर्य की स्थिति मजबूत नहीं होती है. ऐसे में सूर्य-केतु की का यह युति योग कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है.

मिथुन राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से बनने कन्या राशि में बनने वाला अशुभ योग मिथुन राशि के लिए अच्छा नहीं है. सूर्य-केतु का यह योग इस राशि से जुड़े जातकों की मुश्किल बढ़ा सकता है. इस योग के अशुभ प्रभाव से धन-हानि होगी. सूर्य-गोचर की अवधि में निवेश करने से बचें. नौकरी-व्यापार और करियर में रिस्क लेना भारी पड़ सकता है. परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है. रिश्तों में दरार आ सकती है. बहुत संभलकर चलना होगा.

यह भी पढ़ें: शनि की सूर्य पर टेढ़ी नजर से बनेगा खतरनाक योग! इन 5 राशि वालों के जीवन में आएगा भूचाल, ये उपाय दिलाएंगे राहत

कन्या राशि

कन्या राशि से संबंध रखने वाले जातकों को व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. संपत्ति से जुड़े विवाद उत्पन्न होंगे, जिससे मानसिक तनाव होगा. घर-परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें. चोट-चपेट की संभावना है. ऐसे में बेहद सावधान रहें. सेहत को लेकर लापरवाह ना रहें. फिजूलखर्च से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. वाहन चलाते वक्त बेहद सावधान रहना होगा. दूसरों के मांगकर दोपहिया या चार पहिया वाहन ना चलाएं.

कुंभ राशि

सूर्य देव जब तक कन्या राशि में मौजूद रहेंगे तब तक आपका बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है. फिजूलखर्ची बढ़ेगी. घर-परिवार में कलह का वातावरण रहेगा. धन की आवक कम रहेगी. व्यापार में निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है. कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें. चोट और दुर्घटना से बचें. करियर में समस्या आ सकती है.

यह भी पढ़ें: गुरु ग्रह मिथुन राशि में शुरू करेगा उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, उन्नति के प्रबल योग

Dipesh Thakur

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

21 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago