देश

Delhi: CM अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर क्या बोले अन्ना हजारे? इनके जन-आंदोलन के बाद ही लॉन्च हुई थी ‘आप’

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे के ऐलान की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इस पर सियासी दलों के नेताओं के बयान तो आ ही रहे हैं, केजरीवाल के ‘गुरु’ माने जाने वाले सोशल एक्टिविस्‍ट अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है.

अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा, “अब केजरीवाल सीएम पद छोड़ने की बात कह रहे हैं, जबकि मैंने उनको पहले ही कहा था कि हमें राजनीति में नहीं जाना, समाज की सेवा करनी है. इसी से तुम बड़े आदमी बन जाओगे.”

समाज सेवक अन्ना हजारे

मैंने उनको बार बार कहा था राजनीति में नहीं जाना: अन्ना

बकौल अन्‍ना, “कई साल हम लोग साथ में रहे, उस वक्त मैं बार-बार कह रहा था कि राजनीति में नहीं जाना. समाज सेवा अपने जीवन में आनंद देती है. मैं आनंद में डूबे रहने वाला व्यक्ति हूं. आज जो होना था, वो हो गया. उनके दिल में क्या है, ये मैं क्या जानता हूं?”

अनशन के बाद केजरीवाल ने लिया था सियासत में आने का फैसला

गौरतलब हो कि अरविंद केजरीवाल 2011 में अन्ना हजारे के आमरण अनशन का हिस्‍सा थे. अन्‍ना ने जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिये 16 अगस्त 2011 से आमरण अनशन आरम्भ किया था. अन्‍ना का पूरा नाम किसन बाबूराव हजारे है, हालांकि अधिकांश लोग उन्हें अन्ना हजारे के नाम से जानते हैं. सन् 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. वे सूचना के अधिकार के लिये कार्य करने वालों में प्रमुख चेहरे रहे हैं.

अनशन के दौरान अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल

केजरीवाल ने 2011 के जनांदोलन के बाद ही सियासत में आने का ऐलान किया था. इस आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ मिलकर उन्‍होंने 2013 में ‘आम आदमी पार्टी’ शुरू की थी और पहले ही चुनाव में दिल्‍ली में सरकार भी बना ली. उसके बाद दिल्‍ली में 2 बार चुनाव हुए और ‘आम आदमी पार्टी’ ऐतिहासिक बहुमत के साथ दोनों बार सत्‍ता में आई.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago