Delhi Next CM: दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री कौन होगा? इन तमाम अटकलों पर विराम लगाया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की छुट्टी की वजह से मंगलवार को तय हो जाएगा कि सीएम कौन होगा. उन्होंने ये बातें दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कही. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारद्वाज ने कहा, आज सोमवार ईद की छुट्टी है. कल सप्ताह यानि की मंगलावर को पहला वर्किंग डे है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.
सीएम का इस्तीफा मंजूर होते ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाएगी. हमारे पास 60 विधायक हैं. विधायक दल की बैठक में जिस नाम पर सहमति बनेगी वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. दिल्ली में कामकाज, नए मुख्यमंत्री के अनुसार ही होगा. सौरभ भारद्वाज ने कहा, अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि सीएम कौन बनेगा.
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बन सकती हैं. वहीं, दावा यह भी किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार में एक दर्जन से ज्यादा विभाग संभाल रही मंत्री आतिशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं. सीएम की रेस में मंत्री कैलाश गहलोत भी हैं.
सीएम की रेस में मंत्री कैलाश गहलोत भी हैं. सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में आगे कहा, मुख्यमंत्री ने जेल से रिहा होने के बाद स्वेच्छा से इस्तीफा देने का ऐलान किया जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी को लेकर जनता में व्यापक असंतोष है.
यह असंतोष इस बात से उपजा है कि आईआईटी और आईआरएस परीक्षा पास करने वाले मुख्यमंत्री ने आयकर आयुक्त के रूप में काम किया, दस साल तक झुग्गी-झोपड़ियों में सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और पद पर रहते हुए भी संघर्ष करते रहे. बीते 9 साल से मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए लेकिन केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए निरंतर कार्य करते रहे.
सौरभ ने कहा, दिल्ली के लोगों के अंदर ऐसी बेसब्री है कि वह कह रहे हैं कि जल्दी चुनाव हों और हम आम आदमी पार्टी को वोट देकर अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं. केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा देने पर जनता कह रही है कि उन्होंने जेल में इस्तीफा ना देकर अच्छा काम किया। भाजपा द्वारा केजरीवाल के खिलाफ रची गई साज़िश से जनता बेहद नाराज़ है.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…